Rajasthan News: अमृतसर से पहुंची वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने स्थानीय वन्य जीव मंडल जोधपुर एवं पुलिस के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध हाथी दांत से बनी हुई सामग्री सहित अन्य चीजें बरामद की हैं.

इस मामले में दो आरोपियों को डिटेन किया है. बरामद चीजों की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करोड़ों में है. बता दें कि शुक्रवार को टीम ने घंटाघर एवं पावटा क्षेत्र में हाथी दांत के अवैध रखरखाव और व्यापार में संलिप्त आरोपियों के ठिकानों पर छापे मारे थे.
वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो अमृतसर के सहायक निदेशक माधविनन के अनुसार जोधपुर में वन्य जीवों के आर्टिकल्स को लेकर उन्हें जानकारी मिली थी. इसके तहत टीम यहां पहुंची, जिसके बाद दो जगहों पर कार्रवाई की गई. कार्रवाई के बाद सभी समाग्री जोधपुर वन विभाग के कार्यालय लाई गई है। साथ ही जिला कलेक्टर गौरव गोयल को भी सूचित किया गया.
पढ़ें ये खबरें भी
- “सिंहस्थ 2028 ऐसा हो जो पहले कभी न हुआ हो”, उज्जैन में हो रहे विकास कार्यों से गदगद हुए अखाड़ा परिषद अध्यक्ष, सीएम डॉ मोहन के विजन की सराहना
- दिल्ली पुलिस के सामने पेश हुए सौरव दास और आशुतोष रांका, कोर्ट के निर्देश पर हुए हाजिर
- बिहार से यूपी तक सियासी घमासान! अजय राय ने सम्राट चौधरी को बताया ‘महामूर्ख’, गंगा की दुर्दशा पर भी घेरा
- पाकिस्तानी सेना POK में नागरिकों के घर ड्रोन और गोलियां बरसा रहीः पीओके में फिर हिंसा भड़की, 7 लोगों की मौत, 23 जख्मी
- सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नकेल कसने की तैयारी, यूजर्स के पोस्ट के लिए तय होगी जिम्मेदारी ; कानूनी सुरक्षा हटाने पर विचार

