Rajasthan News: समाजवादी पार्टी (सपा) के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के राणा सांगा को गद्दार कहने वाले बयान से सियासी घमासान मच गया है। कई नेताओं ने इस बयान की निंदा करते हुए अखिलेश यादव से माफी मांगने की मांग की है। वहीं, भाजपा नेताओं ने सपा सांसद पर कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए इसे तुष्टिकरण की राजनीति बताया है।

इस बीच, श्री राजपूत करणी सेना ने रविवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए बड़ा ऐलान किया। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने कहा कि अगर सपा सांसद कहीं भी मिलते हैं, तो उनका मुंह काला कर उनका इलाज किया जाएगा।
करणी सेना ने दिया अल्टीमेटम
आईएसबीटी के पास महाराणा प्रताप की मूर्ति खंडित किए जाने को लेकर रविवार को राजपूत समाज की महापंचायत बुलाई गई। इस महापंचायत में राजपूत समाज के हजारों लोग शामिल हुए। इस दौरान करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने प्रशासन को सात दिन का अल्टीमेटम दिया।
मकराना ने कहा, “प्रशासन ने 9 मई तक का समय मांगा है, लेकिन हम इतना इंतजार नहीं करेंगे। सात दिनों के भीतर नई मूर्ति लगवाई जाए, वरना हम उग्र आंदोलन करेंगे।”
‘मुंह काला करके होगा इलाज’
सपा सांसद रामजी लाल सुमन के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए महिपाल मकराना ने कहा, राणा सांगा को गद्दार कहने वाले की जीभ काट ली जाएगी। जहां भी यह सांसद मिलेगा, पटक कर पीटा जाएगा। जब तक उसकी राज्यसभा सदस्यता खत्म नहीं होगी, तब तक हमारा विरोध जारी रहेगा। पूरे देश में जहां भी मिलेगा, उसका मुंह काला करके इलाज किया जाएगा।
सपा सांसद ने क्या कहा था?
सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने संसद में राणा सांगा पर विवादित बयान देते हुए कहा था, बीजेपी वाले कहते हैं कि मुसलमानों में बाबर का डीएनए है, लेकिन मैं जानना चाहता हूं कि बाबर को भारत में लाने वाला कौन था? क्या इब्राहिम लोदी को हराने के लिए बाबर को राणा सांगा ने नहीं बुलाया था? अगर मुसलमान बाबर की औलाद हैं, तो फिर बीजेपी वाले गद्दार राणा सांगा की औलाद हैं।
पढ़ें ये खबरें
- Delhi-NCR GRAP-1: दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-1 लागू, जानिए क्या-क्या पाबंदियां रहेंगी?
- संकट की घड़ी में संबल बनी मोहन सरकार: मुख्यमंत्री ने 950 से अधिक आश्रितों को सौंपे अनुकंपा नियुक्ति पत्र; 400 नए सांदीपनि स्कूलों का किया ऐलान
- किसानों की परेशानी पर जजपा ने खोला मोर्चा, MSP में 200 रुपये बढ़ाने की मांग
- Raipur Temple Controversy : यादव समाज ने घेरा पुरानी बस्ती थाना, शीतला मंदिर के पीठाधीश पर FIR दर्ज, जानें पूरा विवाद
- CG Crime : दशहरे की रात पत्नी की हत्या, वारदात के बाद आरोपी पति फरार
