Rajasthan News: बाड़मेर. राजस्थान के बाड़मेर जिले के सबसे बड़े सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है. इसमें एक युवक अस्पताल की गैलरी में बेखौफ होकर ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी दौड़ाता नजर आ रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

वीडियो में अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग के वार्डों की गैलरी में स्कूटी दौड़ती दिख रही है. 14 सेकंड के इस वीडियो में पंजाबी गाना बजता सुनाई दे रहा है, और मरीज व उनके परिजन स्कूटी देखकर हैरान हो जाते हैं. इस घटना ने अस्पताल की सुरक्षा में भारी चूक को उजागर किया है.
35 सिक्योरिटी गार्ड होने के बावजूद नहीं हुई रोकथाम
अस्पताल में 35 सिक्योरिटी गार्ड तैनात हैं, लेकिन इसके बावजूद युवक आराम से स्कूटी चलाकर निकल गया. सिक्योरिटी की इतनी बड़ी व्यवस्था होने के बावजूद किसी ने भी उसे रोकने की कोशिश नहीं की, जिससे अस्पताल प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं.
अस्पताल में पहले भी होती रही हैं चोरी की घटनाएं
यह पहली बार नहीं है जब अस्पताल की सुरक्षा पर सवाल उठे हैं. यहां आए दिन मरीजों और उनके परिजनों के मोबाइल और अन्य सामान चोरी होने की घटनाएं सामने आती रहती हैं. इसके अलावा, रात के समय अस्पताल परिसर में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा भी देखा जाता है.
प्रशासन ने दिए जांच के आदेश, FIR होगी दर्ज
इस घटना पर अस्पताल अधीक्षक डॉ. बी.एल. मंसूरिया ने कहा कि मामले की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. युवक की पहचान कर उसके खिलाफ कोतवाली पुलिस में मामला दर्ज कराया जाएगा, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न दोहराई जाएं.
पढ़ें ये खबरें
- MP भीषण सड़क हादसे में 2 मौतः ड्राइवर को झपकी आने से पेड़ से टकराकर खाई में पलटी कार, 4 घायल
- Jharkhand High Court: गैंगस्टर अखिलेश सिंह के बेल के खिलाफ राज्य सरकार की याचिका खारिज, आर्म्स एक्ट मामले में जमानत दी
- IAF चीफ का ऑपरेशन सिंदूर पर बहुत बड़ा बयान, PAK को चेतावनी देते हुए कहा- ‘कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं’
- भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी का दौरा: सीएम साय ने खींचा खाका, बताया- अलग-अलग स्तर में सभी से करेंगी मुलाकात…
- मऊगंज में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: खेतों के बीच बना दिया अस्पताल, न डॉक्टर, न रास्ता, न बिजली-पानी!
