Rajasthan Politics: डूंगरपुर जिले में आयोजित बेणेश्वर मेले का उद्घाटन कार्यक्रम राजनीतिक अखाड़े में बदल गया, जब उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत के बयान पर BAP विधायक उमेश मीणा भड़क गए।
विवाद तब शुरू हुआ जब सांसद ने आदिवासी समाज के विकास में भाजपा की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि आदिवासी पूर्ण रूप से हिंदू हैं। इस बयान पर विधायक उमेश मीणा ने राजनीतिकरण और क्षेत्रवाद फैलाने का आरोप लगाया, जिससे मंच पर तीखी नोकझोंक हो गई।

सांसद के बयान से गरमाया माहौल
बेणेश्वर मेले का प्रशासनिक उद्घाटन पहले हो चुका था, जिसके बाद शनिवार को औपचारिक उद्घाटन हुआ। इस दौरान मंच पर उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत, विधायक उमेश मीणा, पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय और पूर्व विधायक गोपीचंद मीणा मौजूद थे।
अपने भाषण में सांसद मन्नालाल रावत ने कहा कि आदिवासी हिंदू हैं और झारखंड व छत्तीसगढ़ से कुछ लोग यहां आकर माहौल खराब कर रहे हैं। इस पर BAP विधायक उमेश मीणा ने कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि बेणेश्वर मेले में देशभर से लोग आ सकते हैं, और झारखंड-छत्तीसगढ़ के आदिवासियों को यहां आने का पूरा अधिकार है।
नेताओं में तीखी बहस
इसके जवाब में पूर्व विधायक गोपीचंद मीणा ने कहा कि जो लोग खुद को हिंदू नहीं मानते, उन्हें इस मेले में आने का अधिकार नहीं है। इस टिप्पणी पर विधायक उमेश मीणा भड़क गए और दोनों नेताओं के बीच मंच पर ही जोरदार बहस छिड़ गई। स्थिति बिगड़ती देख सुरक्षाकर्मियों और अधिकारियों को हस्तक्षेप कर मामला शांत कराना पड़ा।
पढ़ें ये खबरें
- Today’s Top News: डबल मर्डर केस का खुलासा, खैर लकड़ी तस्करी सिंडिकेट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, धर्मांतरण पर बवाल, दोहरे हत्याकांड के आरोपी ने की आत्महत्या की कोशिश, दशहरा मेले में अचानक उतरा अमित शाह का हेलीकॉप्टर… पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें
- कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के खिलाफ पटना में FIR दर्ज, कल BJP करेगी पुतला दहन
- विश्व पोलियो दिवस पर रोटरी और रोटरैक्ट क्लब की खास पहल: जागरूकता रैली निकाल टीकाकरण के महत्व के प्रति लोगों को किया जागरूक, रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन
- 8 दिन की बेटी, 6 साल का बेटा; सेना के जवान विकास देशवाल को गांव ने दी अंतिम विदाई
- रायपुर में काव्य रसिक संस्थान का कवि सम्मेलन: छत्तीसगढ़ समेत देशभर से पहुंचे 14 कवियों ने बांधा समां
