Rajasthan Politics: जैसलमेर में दलपत हिंगड़ा को भारतीय जनता पार्टी (BJP) का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर एक बधाई संदेश ने राजनीति में हलचल मचा दी है। यह संदेश कांग्रेस के पूर्व विधायक रूपाराम धनदेव द्वारा दिया गया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। धनदेव ने इस संदेश को फेसबुक पर पोस्ट किया, जिसके बाद पाला बदलने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। उनके कांग्रेस छोड़ने और बीजेपी में शामिल होने की अटकलें शुरू हो गई हैं।

क्या लिखा था बधाई संदेश में?
रूपाराम धनदेव ने अपनी फोटो के साथ एक बधाई पोस्ट किया, जिसमें लिखा था, “श्री दलपत जी हिंगड़ा को भारतीय जनता पार्टी जैसलमेर जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।” पोस्ट में हिंगड़ा की तस्वीर भी जोड़ी गई थी। इस बधाई संदेश के बाद राजनीतिक गलियारों में कयासों का दौर तेज हो गया है।
रूपाराम धनदेव की राजनीति और RSS से नजदीकी
पूर्व विधायक रूपाराम धनदेव ने जैसलमेर से तीन बार कांग्रेस की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था। वे अक्सर अपने विवादास्पद भाषणों और फकीर परिवार से भिड़ने के कारण चर्चा में रहते थे। इसके अलावा, उनकी RSS से नजदीकी भी बताई जाती है, जो बीजेपी में उनका संभावित जुड़ाव और पाला बदलने की अटकलों को और हवा दे रही है।
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया
धनदेव के पोस्ट पर 156 लोगों ने कमेंट किया और 19 यूजर्स ने इसे शेयर किया है। कई व्हाट्सएप ग्रुप्स पर भी यह पोस्ट वायरल हो चुका है। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, “आ बधाई आली बात जची कोनी”, जबकि दूसरे ने कहा, “बधाई, दोनों हाथ में लड्डू है अब तो।” एक और यूजर ने लिखा, “BJP वालों को कांग्रेस वाले कैसे बधाई दे रहे हैं, क्या संकेत है…?”
पढ़ें ये खबरें
- 8 दिन की बेटी, 6 साल का बेटा; सेना के जवान विकास देशवाल को गांव ने दी अंतिम विदाई
- रायपुर में काव्य रसिक संस्थान का कवि सम्मेलन: छत्तीसगढ़ समेत देशभर से पहुंचे 14 कवियों ने बांधा समां
- राजकुमार कॉलेज में ‘नाद संगम’ 2026-27 का भव्य समापन, मैग्नम ओपस ट्रॉफी में ऐतिहासिक टाई, तीरंदाजी में खिलाड़ियों ने जीते कई पदक
- कटनी में गरजे पीसीसी चीफ: शुद्ध पेयजल और जहरीली शराब के मुद्दे पर सरकार को घेरा, कहा- आदिवासियों की जमीन वापस दिलाएंगे
- लखनऊ में अजीबोगरीब मामला: प्रेमिका को घुमाने के लिए चाहिए थे पैसे, युवक ने रची खुद के किडनैपिंग की झूठी कहानी
