Rajasthan Politics: राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर से हलचल मच गई है। राज्य के कैबिनेट मंत्री और भाजपा नेता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कांग्रेस नेता सचिन पायलट की प्रशंसा की है। उनके एक इंटरव्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने सचिन पायलट की कार्यशैली और राजनीति में उनके योगदान की तारीफ की है।

सचिन पायलट की तारीफ
राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने सचिन पायलट को “मर्यादित और योग्य राजनेता” बताया। उन्होंने कहा, सचिन पायलट राजनीति में सही तरीके से काम करते हैं। वह मर्यादा में रहते हैं और एक अच्छे राजनेता का उदाहरण पेश करते हैं। राजनीति में जो लोग मर्यादा नहीं रखते, वे जनता और प्रदेश का नुकसान करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति में कुछ नेता सोशल मीडिया पर चर्चा और लाइक्स के लिए मसालेदार बयान देते हैं, जो प्रदेश के लिए हानिकारक है। ऐसे नेता जो सार्वजनिक मंचों पर गलत भाषा का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें सत्ता से दूर रखना चाहिए।
राजनीति में अपनी यात्रा का ज़िक्र
राठौड़ ने अपनी राजनीतिक यात्रा पर चर्चा करते हुए बताया कि उन्होंने राजस्थान में आकर राजनीति के जटिल पहलुओं को सीखा। मुझे पता था कि मेरी सियासी शिक्षा अधूरी है और उसे पूरा करना जरूरी था। इसी वजह से मैं राजस्थान आया। जब राठौड़ से सवाल किया गया कि राजस्थान में सचिन पायलट या वह खुद पहले मुख्यमंत्री बनेंगे, तो उन्होंने कहा,
कांग्रेस की राजनीति के बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता, लेकिन मुझे जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसमें मैं 100 फीसदी दूंगा। भगवान से जो जिम्मेदारी मिली है, उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा।
पढ़ें ये खबरें
- मध्य प्रदेश की राज्यसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज से नामांकन: दिग्गजों के नामों पर चर्चा तेज, जानिए पूरा चुनावी गणित
- RJD का हमला, गया में भू-माफियाओं के तांडव और बमबाजी पर विपक्ष ने सरकार को घेरा, उठाए तीखे सवाल
- रामराजा सरकार दरबार में बदला समयः शरद पूर्णिमा के बाद अब 1 घंटे देरी से उठेंगे ‘सरकार’, अयोध्या यात्रा का शेड्यूल भी बदला
- गुमला में हाथी का तांडव: ग्रामीण को सूंड में लपेटकर आधा किलोमीटर तक घसीटा, कुचलकर मार डाला
- पंजाब में योग्यता के दम पर 70 हजार से ज्यादा युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम भगवंत मान बोले- सिर्फ डिग्री देना शिक्षा का उद्देश्य नहीं
