Rajasthan Transfer List: राजस्थान में तबादलों का सिलसिला जारी है। पहले आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए, फिर बड़ी संख्या में आरएएस अधिकारियों का स्थानांतरण हुआ। अब स्वायत्त शासन विभाग ने नगर पालिका सेवा के 155 अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। इसके साथ ही 20 अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।
तबादलों की नई लिस्ट जारी
रविवार को स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक और विशिष्ट सचिव कुमार पाल गौतम द्वारा जारी आदेश के तहत प्रदेशभर में नगर पालिका सेवा के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस सूची में 155 अधिकारियों के नाम शामिल हैं, जिनका विभिन्न स्थानों पर स्थानांतरण किया गया है।










20 अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी
इस आदेश में 20 अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है। नगर निगम जयपुर हैरिटेज की उपायुक्त कविता चौधरी को नगर निगम जयपुर ग्रेटर के उपायुक्त (कार्मिक) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं, कुचामन सिटी नगर परिषद के आयुक्त देवी लाल बौचल्या को डीडवाना नगर परिषद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसी तरह, नगर निगम ग्रेटर जयपुर के उपायुक्त कमलेश कुमार मीणा को दौसा नगर परिषद का आयुक्त बनाया गया है।
पढ़ें ये खबरें भी
- तरबूज पर नमक डालकर खाना सही या गलत? आपके मन में भी उठता है ये सवाल तो यहां जानें जवाब …
- UP में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी और धूल के गुब्बार ने बढ़ाई परेशानी, फसलों को भी हुआ नुकसान
- राजकीय महाविद्यालय नारायणगढ़ में दाखिले शुरू: स्नातक कक्षाओं के लिए 31 मई तक ऑनलाइन आवेदन का मौका
- EXCLUSIVE: मशहूर फिटनेस स्टार Ashton Hall की शूटिंग में बवाल, सड़क पर लगा लंबा जाम; आम लोगों के साथ एंबुलेंस भी फंसी
- हथियार तस्करी गिरोह के खिलाफ बड़ा एक्शन, पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

