Rajasthan Weather Update: राजस्थान में नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव से मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। बारिश के कारण रात के तापमान में गिरावट आई है, जिससे ठंडक बढ़ने लगी है। इसी के मद्देनज़र भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के 12 जिलों में ओलावृष्टि और भारी बारिश की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में जारी हुआ ओलावृष्टि का अलर्ट
जयपुर मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को टोंक, बारां, कोटा, बूंदी, झालावाड़, भीलवाड़ा, करौली, सवाई माधोपुर, सिरोही, उदयपुर, डूंगरपुर और बांसवाड़ा जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।
पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। जालौर में सबसे अधिक तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पूर्वी राजस्थान के कोटा, अजमेर, और उदयपुर संभाग में हल्की बारिश हुई, जबकि पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क बना रहा।
अगले तीन-चार दिन बादल छाए रहेंगे
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले तीन से चार दिनों तक दक्षिणी राजस्थान के उदयपुर, कोटा और जोधपुर संभाग में बादल छाए रहने और कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हालांकि, राज्य के उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
पढ़ें ये खबरे भी
- राजनंदिनी हत्याकांड: CJM कोर्ट ने आरोपियों की न्यायिक रिमांड की खारिज, परिजनों ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार
- BJP प्रदेश प्रभारी का छत्तीसगढ़ दौरा : जहां राहुल गांधी का कार्यक्रम हुआ था अब वहीं स्मृति इरानी कार्यकर्ताओं के साथ सुनेंगी ‘मन की बात’
- बड़ी खबर: अवैध रूप से संचालित मदरसे में छापा, बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष ने टीम के साथ दी दबिश, 8 बच्ची और 18 बच्चे बरामद
- उत्तराखंड में खुलेगा समृद्धि का द्वार: CM धामी ने समग्र शिक्षा, पेयजल और कनेक्टिविटी के लिए स्वीकृत किए अरबों रुपए
- रोज इस्तेमाल करते हैं रूमाल तो कितने दिन में धोना चाहिए? जानें बैक्टीरिया से बचने और सफाई का सही तरीका

