अंबेडकरनगर. एमआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने शनिवार को राजा सुहेलदेव को लेकर बयान दिया था. जिस पर ओमप्रकाश राजभर ने उन्हें अनपढ़, जाहिल और गंवार बताया है. उन्होंने कहा कि आज भी श्रावस्ती में 200 एकड़ जमीन पर किला बना है और बहराइच में महाराजा सुहेलदेव का किला है, जहां 56 फीट की मूर्ति स्थापित है.

इसेक अलावा राजभर ने कहा कि सैयद सालार मसूद गाजी अफगानिस्तान से भारत के मंदिर-मठों और संपत्ति को लूटने आया था. उन्होंने सवाल उठाया कि जो देश को लूटने आया, उसकी पूजा क्यों होगी? जिसने देश की सुरक्षा की, उसकी नहीं होगी?

इसे भी पढ़ें : शौकत अली के बयान पर भड़के राजभर, औवेसी को कहा- अपने सिपहसालार को समझा दीजिएगा कि अपनी हैसियत…

बता दें कि शौकत अली ने कहा था कि ‘मैं राजा सुहेलदेव को राजा मानता ही नहीं हूं.’ इस बयान को लेकर राजभर ने पहले भी उन पर और उनकी पार्टी पर निशाना साधा. राजभर ने औवेसी को संबोधित करते हुए कहा था कि अपने सिपहसालार को समझा दीजिएगा कि वह अपनी हैसियत और व्यक्तित्व के अनुरूप भाषा का प्रयोग करें.

राजभर ने एक्स पर लिखा था कि ‘असद्दुदीन औवैसी साहब, अब जब आप उत्तर प्रदेश आ ही रहे हैं तो अपनी हैदराबादी बैरिस्टरी का थोड़ा-बहुत ज्ञान अपने सिपहसालार को भी अवश्य दे दीजिएगा. बहराइच में सैयद सालार मसूद गाजी की मजार पर श्रद्धा व्यक्त करने से पहले उन्हें यह भी याद दिला दीजिएगा कि यही वह भूमि है जहा. चक्रवर्ती सम्राट महाराजा सुहेलदेव राजभर जी ने विदेशी आक्रांताओं के विरुद्ध संघर्ष कर भारत की अस्मिता और स्वाभिमान की रक्षा की थी.’