गुजरात के राजकोट ग्रामीण की भायावदर पुलिस ने सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवाएं बेचने के नाम पर ठगी करने वाले तीन फर्जी कॉल सेंटरों का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 5 अन्य की तलाश जारी है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान कंप्यूटर, लैपटॉप और मोबाइल फोन समेत कुल 5,16,700 रुपये का सामान जब्त किया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस गिरोह ने करीब 2 हजार लोगों को अपना शिकार बनाया है।
आरोपी बिना किसी लाइसेंस और वैध दस्तावेजों के अपने कार्यालय चला रहे थे। खुद को डॉक्टर बताकर वे सोशल मीडिया के जरिए लोगों से संपर्क करते थे। ग्राहकों का भरोसा जीतने के लिए आरोपी अपनी वेबसाइट पर सरकारी विभागों के लोगो, फर्जी समाचार कटिंग्स और झूठे रिव्यू का इस्तेमाल करते थे। वे ‘बेडरूम बॉस’ और ‘न्यूरो शक्ति प्लस’ जैसी वेबसाइटों के माध्यम से अश्लील सामग्री भेजकर ग्राहकों को अपने जाल में फंसाते थे।
यदि कोई ग्राहक दवा खरीदने से इनकार करता या ऑर्डर रद्द करने की कोशिश करता, तो आरोपी उसे परिवार के सदस्यों के सामने बदनाम करने और पुलिस में झूठी शिकायत दर्ज करवाकर आजीवन जेल भिजवाने की धमकी देते थे। दबाव बनाकर बिना दवा दिए ही लोगों के खातों से पैसे ट्रांसफर करवा लिए जाते थे।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), आईटी एक्ट और गुजरात मेडिकल प्रैक्टिशनर एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, पुलिस बैंक खातों और कॉल डिटेल्स की गहन जांच कर रही है ताकि इस बड़े नेटवर्क और पीड़ितों की सही संख्या का पता लगाया जा सके।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

