राजकोट: राजकोट-मोरबी हाईवे पर रतनपर में हड़ाला गांव के पास एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे खड़े ऑटो-रिक्शा और कार को जोर से रौंद दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में गुजरात की प्रसिद्ध लोक गायिका मीरा आहिर के इकलौते भाई काना हुंबल (20) और एक ऑटो चालक अजीज शाहमदार (45) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
चाय के लिए रुके थे पीड़ित
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भावनगर रोड निवासी अजीज शाहमदार अपने बेटे अफजल के साथ ऑटो से मोरबी दरगाह के उर्स में जा रहे थे। हड़ाला के पास एक होटल के निकट उन्होंने चाय-पानी के लिए रिक्शा रोका था। बेटा दुकान पर गया था, तभी पीछे से आ रहे बेकाबू ट्रक ने रिक्शे को टक्कर मार दी और पास खड़ी कार को भी अपनी चपेट में ले लिया। कार में बेडी गांव निवासी काना हुंबल सवार थे। गंभीर चोटों के कारण काना और अजीज दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मृतक काना हुंबल जानी-मानी गुजराती लोक गायिका और डायरा कलाकार मीरा आहिर तथा वैशाली आहिर का भाई था। काना अपनी पांच बहनों का इकलौता भाई था। हादसे के समय बहन मीरा आहिर अपने सिंगिंग प्रोग्राम के सिलसिले में ब्रिटेन में थीं। भाई की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।
चालक हिरासत में, अन्य घटना में 3 डूबे
दुर्घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया था, लेकिन कुवाडवा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टंकारा के पास से ट्रक जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है।
इसी बीच, कुवाडवा-वांकानेर हाईवे पर जीयाणा गांव के तालाब में गणपति विसर्जन के दौरान एक ही परिवार के छह लोग डूब गए, जिनमें से धीरु चौहाण, उनके पुत्र नयन और भतीजे नरेंद्र की मौत हो गई, जबकि तीन महिलाओं को सुरक्षित बचा लिया गया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें


