Ram Gopal Varma Legal Notice: मुंबई। फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा एक बार फिर कानूनी विवाद में फंस गए हैं। एक्लाटेंट फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड नाम के प्रोडक्शन हाउस ने उन्हें करीब 29.67 करोड़ रुपये के बकाये को लेकर कानूनी नोटिस भेजा है। कंपनी का आरोप है कि राम गोपाल वर्मा ने पुराने समझौते की शर्तों का पालन नहीं किया और बिना जरूरी अनुमति के कई प्रोजेक्ट्स पर काम किया। इस नोटिस के बाद उनकी आने वाली फिल्मों और उनसे जुड़े अधिकारों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
2010 के एग्रीमेंट से जुड़ा है पूरा मामला
यह विवाद साल 2010 में हुए एक समझौते से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि बॉम्बे हाई कोर्ट ने 2013 में इस एग्रीमेंट को वैध माना था। समझौते की शर्तों के मुताबिक, राम गोपाल वर्मा को किसी भी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने से पहले प्रोडक्शन हाउस से अनुमति लेनी थी।
प्रोडक्शन हाउस का दावा है कि इस शर्त का पालन नहीं किया गया और बिना एनओसी लिए कई प्रोजेक्ट्स पर काम किया गया। कंपनी के मुताबिक, इसी वजह से बकाये की रकम बढ़कर करीब 29.67 करोड़ रुपये हो गई है। अब नोटिस के जरिए इस रकम का भुगतान करने की मांग की गई है।

फिल्ममेकर्स और OTT प्लेटफॉर्म्स को भी किया अलर्ट
इस मामले में प्रोडक्शन हाउस ने सिर्फ राम गोपाल वर्मा को ही नोटिस नहीं भेजा है, बल्कि फिल्ममेकर्स, वितरकों और प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को भी अलर्ट किया है। कंपनी की ओर से उन्हें पुराने समझौते और उससे जुड़े दावों की जानकारी दी गई है।
नोटिस में उठाए गए मुद्दों के चलते राम गोपाल वर्मा की आने वाली फिल्मों के स्ट्रीमिंग अधिकारों और उनसे होने वाली कमाई पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इन अधिकारों पर किसी तरह की रोक लगने को लेकर अभी कोई अंतिम कानूनी फैसला सामने नहीं आया है।
कानूनी विवाद के बीच नई फिल्मों पर काम जारी
एक तरफ राम गोपाल वर्मा कानूनी विवाद का सामना कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ उनके नए प्रोजेक्ट्स भी चर्चा में हैं। उनकी क्राइम ड्रामा फिल्म ‘पुलिस कंपनी’ को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बताई जा रही है। इसके अलावा मनोज बाजपेयी के साथ उनकी फिल्म ‘पुलिस स्टेशन में भूत’ पर भी काम चल रहा है।
Delhi Concert में महिला पुलिसकर्मी को देख भावुक हुए Diljit Dosanjh, बोले- ‘आपमें मां की झलक दिखी’
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

