Ramayana CBFC Certificate: मुंबई। रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) से मंजूरी मिल गई है। खास बात यह है कि फिल्म में कोई कट नहीं लगाया गया है और इसे U सर्टिफिकेट दिया गया है। यानी हर उम्र के दर्शक इसे सिनेमाघरों में देख सकेंगे।

3 घंटे 15 मिनट तक चलेगी फिल्म

‘रामायण’ का हिंदी वर्जन 195 मिनट यानी 3 घंटे 15 मिनट लंबा होगा। इस तरह दर्शकों को बड़े पर्दे पर रामायण की कहानी देखने के लिए काफी समय मिलेगा। फिल्म की लंबाई तीन घंटे से ज्यादा है, ऐसे में मेकर्स ने कहानी को विस्तार से दिखाने की तैयारी की है। हालांकि, इसका रनटाइम ‘एनिमल’ फिल्म से कम बताया जा रहा है।

एडवांस बुकिंग में भी मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स

फिल्म की एडवांस बुकिंग 21 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, 30 अक्टूबर शाम 7:30 बजे तक ‘रामायण’ ने ब्लॉक सीटों के साथ प्री-सेल्स में 17.91 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। वहीं, ब्लॉक सीटों को हटाकर यह आंकड़ा 14.91 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान फिल्म के 3.58 लाख टिकट बुक हो चुके थे। रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी साफ नजर आ रही है।

दो हिस्सों में रिलीज होगी ‘रामायणम’

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा ने किया है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। वहीं, सनी देओल, रवि दुबे और लारा दत्ता भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। मेकर्स ने फिल्म को दो भागों में रिलीज करने की योजना बनाई है। इसका पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में आएगा, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 पर रिलीज होगा।

Ajay Devgn: विमल इलायची विज्ञापन विवाद में अजय देवगन ने उठाया कानूनी कदम, FDA के नोटिस को बॉम्बे हाईकोर्ट में दी चुनौती

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m