14th JPSC Exam May Be Cancelled! झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी (Jharkhand JPSC-JSSC Student Protest) समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और गड़बड़ियों को लेकर पिछले 17 दिन से आंदोलन पर बैठे छात्रों की जीत होती दिख रही है। 14वीं JPSC परीक्षा रद्द हो सकती है। झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार 14वीं JPSC परीक्षा रद्द करने के संकेत दिए है। शनिवार को छात्रों और राज्य सरकार के प्रतिनिधियों के बीच दूसरे दौर की बातचीत हुई। दूसरे दौर की बातचीत के बाद मंत्रियों के प्रतिनिधिमंडल में शामिल ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने JPSC परीक्षा रद्द करने के संकेत दिए।
बता दें कि आंदोलनरत छात्रों की प्रमुख मांगों में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित धांधली की CBI और ED से जांच, 14वीं JPSC पीटी परीक्षा को रद्द करना और परीक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार शामिल हैं।

छात्रों से बात करने के बाद ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि छात्रों की बात गंभीरता से सुनी गई है, जल्द ही फलाफल निकलेगा। उन्होंने कहा कि परीक्षा रद्द करने की मांग छात्रों की भी है, जिसपर सरकार विचार कर रही है। मंत्री ने कहा कि एनएसयूआई, झारखंड छात्र मोर्चा, आदिवासी हॉस्टल के बच्चे भी प्रतिनिधिमंडल से मिले हैं। सभी से बातचीत के तथ्यों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा। सरकार ने सारे स्टेकहोल्डर्स के लिए ईमेल जारी किया है, जिसमें सुझाव सरकार को भेजा जा सकता है। दीपिका ने कहा कि बच्चों की सारी बातें आ गई हैं, जल्द ही रास्ता भी निकलेगा। सरकार छात्रों के लिए चिंतित है, उनके मुद्दे सही हैं। इसके लिए ही समाधान निकाला जा रहा है।
5 अलग-अलग संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों से बातचीत कर चुकी है सरकार
छात्र आंदोलन को लेकर सरकार पिछले दो दिनों में 5 अलग-अलग संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों से बातचीत कर चुकी है। इनमें JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच, JPSC-JSSC न्याय मंच, NSUI, झारखंड छात्र मोर्चा और आदिवासी हॉस्टल के प्रतिनिधि शामिल हैं।

आज तीसरे दौर की बातचीत
बता दें कि आज फिर एक बार आंदोलनकारी छात्रों और हेमंत सरकार (Hemant Government) के बीच फिर तीसरे दौर की बातचीत होगी। वहीं छात्रों ने मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।10 अगस्त को विधानसभा घेराव का भी ऐलान भी किया है। इससे पहले छात्रों और राज्य सरकार के प्रतिनिधियों के बीच शनिवार को दूसरे दौर की बातचीत हुई लेकिन इसमें कोई नतीजाा नहीं निकला था। यह वार्ता भी छात्रों की मांगों पर बिना किसी अंतिम फैसले के समाप्त हो गई थी।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


