सुशील खरे, रतलाम। रतलाम के चांदनी चौक स्थित ‘महावीर ज्वेलर्स’ के संचालक रवि मोतिया ने धामनोद स्थित होटल ‘प्रेम वाटिका’ के कमरे में जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। व्यापारी की मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

ये भी पढ़ें: बालाघाट में बाघ का आतंक! जंगल में मवेशी चराने गए किसान को बनाया निवाला, गाय और बछड़े का भी किया शिकार

तलाशने पर होटल में मिले

मंगलवार शाम को घर से निकले रवि जब देर रात तक वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। होटल के बाहर उनका वाहन खड़ा देख परिजनों ने कमरा खुलवाया, जहां वे मृत अवस्था में मिले।

जहरीले पदार्थ का खाली पाउज बरामद

सूचना मिलते ही सैलाना थाना प्रभारी पिंकी आकाश और FSL अधिकारी अतुल मित्तल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को घटनास्थल से जहरीले पदार्थ के खाली पाउच और हाथ से लिखा एक सुसाइड नोट मिला है जो खराब हो चुका है।

ये भी पढ़ें: भजन संध्या में धक्का लगने पर खूनी खेल! चाकुओं से गोदे गए वेटर की मौत, 4 आरोपियों की तलाश में पुलिस

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। मृतक अपने पीछे माता-पिता, पत्नी और दो मासूम बेटियों को छोड़ गए हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m