चंकी बाजपेयी, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हीरानगर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। खाटू श्याम मंदिर के पास आयोजित भजन संध्या के दौरान मामूली धक्का-मुक्की को लेकर हुए विवाद में घायल 25 वर्षीय युवक तेजसिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। युवक की मौत के बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धाराएं जोड़ दी है।
ये भी पढ़ें: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से 1.76 लाख की ठगी! बिना मैसेज-OTP के खाली हुआ खाता, मंदिर दान के लिए जमा थे पैसे
रेस्तरां से काम खत्म कर भजन सुनने रुका था युवक
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक तेजसिंह मूल रूप से राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ का रहने वाला था और इंदौर में एक रेस्तरां में वेटर का काम करता था। 9 और 10 अगस्त की देर रात करीब 1 बजे काम खत्म करने के बाद वह लोहिया कॉलोनी स्थित खाटू श्याम मंदिर के पास चल रही भजन संध्या में शामिल होने के लिए रुका था।
धक्का-मुक्की के बाद चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला
भजन संध्या के दौरान भीड़ में धक्का-मुक्की लगने की बात को लेकर तेजसिंह का चार युवकों से विवाद हो गया। बहस इतनी बढ़ गई कि चारों युवकों ने उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जिंदगी और मौत से जूझते हुए उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
ये भी पढ़ें: वन विभाग की टीम पर हमला: अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीणों ने बरसाए पत्थर, लाठी से पीटा, जान बचाकर भागे कर्मचारी
सीसीटीवी से चारों आरोपियों की हुई पहचान, पुलिस की दबिश जारी
हीरानगर थाना पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चारों आरोपियों की पहचान कर ली है। हालांकि, घटना के बाद से ही सभी आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस प्रशासन का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


