आरिफ शेख, श्योपुर। मध्य प्रदेश के श्योपुर में वन विभाग की टीम पर हमला हो गया। वनकर्मी मौके पर अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे। इसी दौरान उनके साथ धक्का-मुक्की हुई। इतना ही नहीं, उनकी गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: मेरी शादी करवा दो… मोबाइल टावर पर चढ़ा नाबालिक, नीचे उतारने में पुलिस के छूटे पसीने
दरअसल, रघुनाथपुर थाना इलाके के टर्रा कला गांव के जंगल की जमीन पर ग्रामीणों ने सूखी झाड़ियों से बाउंड्री बनाकर कब्जा कर लिया था। इसकी सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची और झाड़ियों को बाउंड्री जलाकर अतिक्रमण हटाने लगे। तभी ग्रामीण उग्र हो गए और उन्होंने टीम पर पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग को घेरकर लाठी भी बरसाईं और उन्हें वहां से खदेड़ दिया।
यह भी पढ़ें: जमीन नहीं कागजों में बन रही सड़कें! भ्रष्टाचार के खिलाफ भड़के विधायक, कहा- मर जाएंगे तब बनाओगे
हमले में वन विभाग की टीम के वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद वन कर्मियों ने रघुनाथपुर थाने में मामले की शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इसकी जांच शुरू कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


