सुशील खरे, रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में पुलिस ने नशीले पदार्थों के काले कारोबार पर अब तक की सबसे बड़ी और सर्जिकल स्ट्राइक की है। जिले के कालूखेड़ा थाना क्षेत्र में जावरा पुलिस ने बीती रात करीब ढाई किलो एमडी ड्रग्स बरामद किया है। इस मादक पदार्थ की कीमत लगभग 2.5 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। पुलिस ने मौके से एक काले रंग की क्रेटा कार भी जब्त की है।

ये भी पढ़ें: कलेक्टर भइया को रक्षाबंधन का तोहफा! सिर पर कच्ची शराब के डिब्बे रखकर क्यों कलेक्ट्रेट पहुंचीं महिलाएं?

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी

मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी विवेक लाल ने बताया कि पुलिस को बीती रात मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध गाड़ियों में नशीले पदार्थों की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही कालूखेड़ा थाना पुलिस और जावरा पुलिस की टीम ने तुरंत नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान शुरू किया।

क्रेटा कार छोड़कर भागे तस्कर, ढाई किलो एमडी बरामद

जैसे ही पुलिस टीम ने संदिग्ध काले रंग की क्रेटा कार को रुकने का इशारा किया, उसमें सवार दो तस्कर घबरा गए। पुलिस को पास आता देख आरोपी गाड़ी को रास्ते में ही छोड़कर मौके से फरार हो गए।

ये भी पढ़ें: दतिया के सेवढ़ा कोर्ट में सेंध: मालखाने में जमा सामान ले उड़े चोर, जरूरी दस्तावेज-सबूत गायब करने की भी आशंका

रतलाम पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई

एएसपी विवेक लाल के मुताबिक, रतलाम पुलिस द्वारा हाल के दिनों में की गई नशा विरोधी कार्रवाइयों में एमडी ड्रग्स की यह अब तक की सबसे बड़ी खेप पकड़ी गई है। पुलिस ने क्रेटा कार और ढाई करोड़ की एमडी ड्रग्स को जब्त कर लिया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m