RCB vs LSG IPL 2026: आईपीएल 2026 के 23वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्सआमने-सामने हैं। चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में RCB ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। लखनऊ की टीम RCB के गेंदबाजों के सामने संघर्ष करती नजर आई और 146 रन पर सिमट गई, जिससे बेंगलुरु को जीत के लिए 147 रन का लक्ष्य मिला है।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान ऋषभ पंत और निकोलस पूरन जैसे बड़े बल्लेबाज सस्ते में आउट हो गए। वहीं एडेन मार्कराम भी 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हालांकि, मिशेल मार्श (40 रन), आयुष बदोनी (38 रन) और मुकुल चौधरी (39 रन) ने टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन लगातार विकेट गिरने से टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी और पूरी टीम 146 रन पर सिमट गई।

वहीं बेंगलुरु की ओर से गेंदबाजी करते हुए रसिख सलाम डार ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके, जबकि भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट लिए। इसके अलावा क्रुणाल पंड्या ने 2 विकेट और जोश हेज़लवुड ने 1 विकेट हासिल किया।

RCB के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने डेथ ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए लगातार दो गेंदों पर विकेट लेकर लखनऊ की कमर तोड़ दी। उन्होंने मोहम्मद शमी और जॉर्ज लिंडे को आउट किया, हालांकि हैट्रिक लेने से चूक गए।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (RCB vs LSG IPL 2026)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)

फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार

इम्पैक्ट प्लेयर: विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर, जॉर्डन कॉक्स, कनिष्क चौहान, मंगेश यादव

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)

एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव

इम्पैक्ट प्लेयर: मणिमारन सिद्धार्थ, जॉर्ज लिंडे, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, हिम्मत सिंह, मयंक यादव