प्रदीप मालवीय, उज्जैन। प्रसिद्ध कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा फिल्म अभिनेत्री अंकिता लोखंडे एवं अभिनेता विक्की जैन ने आज सुबह ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर की भस्म आरती में दर्शन कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। बाबा महाकाल की तड़के होने वाली भस्म आरती में शामिल होने आज सुबह 3 बजे प्रसिद्ध कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा फ़िल्म अभिनेत्री अंकिता लोखंडे फ़िल्म अभिनेता विक्की जैन पहुंचे। उन्होंने नंदी हॉल में 2 घटे बैठकर बाबा की भस्म आरती के दर्शन किए। 

READ MORE: एक झटके में उजड़ गया परिवार: नवविवाहिता पत्नी की आत्महत्या के गम में पति ने खत्म की जिंदगी, 2 दिन, दो मौतें… और पीछे छोड़ गए कई अनसुलझे सवाल  

इस दौरान वे बाबा महाकाल की भक्ति में रमे नजर आए। भस्म आरती के बाद नंदी का पूजन कर उनके कान में अपनी मनोकामना कही और बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। भस्म आरती के पश्चात श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की और से तीनों का स्वागत किया गया । पूर्व में भी रेमो महाकाल दर्शन के लिए आए थे वहीं अंकिता लोखंडे भी अपने पति के साथ कुछ दिन पहले महाकाल भस्म आरती में शामिल हुई थी। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m