अमेरिका की प्रतिनिधि सभा में भारतीय पायलट स्मित मच्छार के सम्मान में एक प्रस्ताव पेश किया गया है. अपनी बहादुरी से विमान में 174 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के सम्मान में अमेरिका के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में प्रस्ताव पेश किया गया है. इस प्रस्ताव में उनके असाधारण साहस की तारीफ की गई है. हमलावर ओमानी को-पायलट हमाम अल-हमामी को पकड़ने में मदद करने वाले यात्रियों की भी सराहना की गई है.

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट स्मित मच्छर को 30 सितंबर को विमान में हुए आतंकी हमले के दौरान दिखाए गए असाधारण साहस के लिए सम्मानित किया है.

US हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार के सम्मान में एक प्रस्ताव पारित किया है. उन्होंने दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट 1073 पर हुए आतंकवादी हमले को नाकाम कर दिया था. स्मित ने दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट 1073 पर हुए आतंकी हमले के दौरान सूझबूझ और साहस दिखाते हुए विमान में सवार यात्रियों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई थी.

अमेरिकी सदन में पेश प्रस्ताव में कहा गया है- “30 सितंबर, 2026 को फ्लाईदुबई की उड़ान 1073 ने दुबई से तेल अवीव, इजरायल के बेन गुरियन एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी। इस विमान में करीब 174 यात्री सवार थे.

प्रस्ताव में कहा गया है- “इस घटना के बाद विमान को सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप से उतारा गया. इस दौरान सभी यात्री और क्रू के सदस्य सुरक्षित थे। इसके बाद 3 अक्टूबर, 2026 को संयुक्त अरब अमीरात के अटॉर्नी जनरल ने घोषणा की कि जांच में पता चला है कि को-पायलट ने आतंकवादी घटना को अंजाम देने की कोशिश की थी.

प्रस्ताव में आगे कहा गया कि US हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स कैप्टन स्मित मच्छर को उनके विमान में सवार हर व्यक्ति की सुरक्षा में असाधारण साहस दिखाने के लिए सम्मानित करता है. ऑफ ड्यूटी पायलटों, केबिन क्रू और उन जाबांज यात्रियों की वीरता की सराहना की जाती है जिन्होंने कॉकपिट को सुरक्षित किया और सुरक्षित लैंडिग में मदद की.

फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही थी. हमला हुआ और वे गंभीर रूप से घायल हो गए. उड़ान के दौरान कॉकपिट में कैप्टन मच्छर पर हमला हुआ और वे गंभीर रूप से घायल हो गए. हमले के बाद फ्लाइट में मौजूद डेंटिस्ट डॉ. शोता मुसेव ने कैप्टन स्मित मच्छर को करीब 45 मिनट तक संभाला. कैप्टन फर्श पर खून से लथपथ पड़े थे.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m