विपक्षी इंडिया गठबंधन ने मंगलवार को नई दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ बड़ा मोर्चा खोला. जिसके अंतर्गत आकाशवाणी भवन परिसर से बीते रात पुलिस ने करीब रात 8 बजे राहुल गांधी को हिरासत में लेते हुए परिसर को खाली करा दिया. बाद में राहुल और प्रियंका को छोड़ दिया गया. इस घटना पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अहम प्रतिक्रिया दी. सांसद शशि थरूर ने मंगलवार (6 अक्टूबर 2026) को कहा कि राहुल गांधी से हाथापाई करने और उन्हें हिरासत में लिए जाने की तस्वीरें देखकर वह बहुत परेशान हैं.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन उन्हें सुरक्षाबलों ने डिटेन कर लिया. इस पर शशि थरूर ने अहम प्रतिक्रिया दी है.
राहुल गांधी की अगुवाई में इंडिया गठबंधन के सांसदों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए संसद से चुनाव आयोग तक मार्च निकाला. इस क्रम में पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं को हिरासत में ले लिया.
इसे लेकर सांसद शशि थरूर ने मंगलवार (6 अक्टूबर 2026) को कहा कि राहुल गांधी से हाथापाई करने और उन्हें हिरासत में लिए जाने की तस्वीरें देखकर वह बहुत परेशान हैं. शशि थरूर ने एक्स पर लिखा, ‘नई दिल्ली से सामने आई तस्वीरों में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ धक्का-मुक्की और उन्हें घसीटकर हिरासत में लिए जाते देखकर बहुत परेशान हूं.
उन्होंने कहा कि 13 करोड़ मतदाताओं को उनके मताधिकार से वंचित किए जाने के विरोध में हुए प्रदर्शन पर सरकार की प्रतिक्रिया ‘शर्मनाक’ है. विरोध प्रदर्शन करने के संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन हो रहा है. सरकार का यह रवैया बेहद शर्मनाक है.’
हालांकि देर रात उन्हें छोड़ दिया गया, लेकिन कांग्रेस सांसद शशि थरूर भड़क उठे शशि थरूर इस प्रदर्शन में शामिल नहीं हुए पर उन्होंने सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि चार महीने पहले बर्लिन में एक सम्मेलन में जाने की प्रतिबद्धता के कारण मैं केवल दूर से अपनी एकजुटता व्यक्त कर सकता हूं। लेकिन मेरा दिल नयी दिल्ली में है. न्याय जरूर मिलेगा.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

