आशुतोष द्विवेदी, रीवा। कल्पना मिश्रा और उनके नवजात शिशु की मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर जन-आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रदर्शनकारियों ने अब उग्र रूप अपनाते हुए जल सत्याग्रह शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ें: 10 किमी लंबी सड़क पर सियासत! यूट्यूबर लीला साहू का अनिश्चितकालीन धरना शुरू, लगाए गंभीर आरोप

‘जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं, जारी रहेगा आंदोलन’

नदी के पानी में खड़े होकर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का स्पष्ट कहना है कि जब तक कल्पना मिश्रा की मौत के लिए जिम्मेदार डॉक्टरों व कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होती और पीड़ित परिवार को उचित न्याय नहीं मिल जाता, तब तक उनका यह जल सत्याग्रह और आंदोलन जारी रहेगा। जल सत्याग्रह के माध्यम से प्रदर्शनकारियों ने शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

ये भी पढ़ें: मौत के बाद भी सुकून नहीं! सड़क के अभाव में 2 किमी कंधे पर शव, विधायक के डेढ़ साल पुराने वादे पर सवाल

क्या है कल्पना मिश्रा की मौत का पूरा मामला?

गौरतलब है कि रीवा में प्रसव के दौरान स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रबंधन की कथित लापरवाही के कारण कल्पना मिश्रा और उनके नवजात शिशु की मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि समय पर सही इलाज न मिलने और जिम्मेदार डॉक्टरों की अनदेखी के चलते मां और मासूम बच्चे दोनों की जान चली गई। इस घटना के बाद से ही रीवा में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है और दोषी अधिकारियों-कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m