दुर्ग। रिसाली नगर पालिक निगम के वार्ड 16 बीआरपी कालोनी पार्षद विनय नेताम को पद से हटाने के संबंध में संभागायुक्त एसएन राठौर ने 29 मई को आदेश पारित किया है।

यह भी पढ़ें : 1 जून से बदल जाएंगे ये बड़े नियम : UPI, PAN, LPG, ATM से लेकर रेलवे तक असर, जानिए क्या-क्या होगा नया?

ज्ञात हो कि यह प्रकरण आवेदक आयुक्त, नगर पालिक निगम रिसाली द्वारा पार्षद विनय नेताम के विरूद्ध पद से हटाने के लिए प्रस्तुत किए गए आवेदन के बाद शुरू हुआ। इस संबंध में निगम आयुक्त द्वारा 19 मार्च को एक विस्तृत प्रतिवेदन (रिपोर्ट) भी सौंपा गया था। मामले की सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों द्वारा प्रस्तुत जवाब, साक्ष्य, तर्कों और संबंधित दस्तावेजों का गहन अध्ययन किया गया।

आदेश में कहा गया कि प्रस्तुत सभी तथ्यों, दस्तावेजों से उत्तरवादी पार्षद के विरूद्ध पदीय दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन नहीं करने, नगर पालिक निगम रिसाली के मुख्यालय परिसर में संचालित आधार कक्ष में प्रवेश कर तोड़फोड़ कर शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने सहित अन्य आरोप प्रमाणित हुए। प्रमाणित आरोपों और विधिक तथ्यों के आधार पर संभाग आयुक्त ने विनय नेताम को पार्षद पद से हटाने का अंतिम आदेश जारी किया है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H