कुंदन कुमार, पटना। मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में आग लगने से 5 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा अस्पताल की 5वीं मंजिल पर स्थित आईसीयू में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से हुई है। इस हादसे में कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की भी खबर है। वहीं, इस घटना पर बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार की प्रतिक्रिया सामने आई है।
उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि, जो भी घटना हुई है काफी दुखद है। घटना की जांच हो रही है, जांच में जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे, उस पर कार्रवाई होगी। भविष्य में ऐसी घटना नहीं हो सरकार इसकी समीक्षा करके आगे की रणनीति बनाएगी।
निशांत कुमार को बताया जदयू का भविष्य
वहीं, MLC चुनाव को लेकर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि, चुनाव के पहले सभी दल दावा करती हैं, लेकिन विधायक की संख्या पर विधान परिषद का चुनाव लड़ा जाता है। उन्होंने कहा कि, महागठबंधन के लिए रास्ता आसान नहीं है। हमारे बड़े नेता लगे हुए हैं, सारी प्रक्रिया में। नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे या विधान परिषद जाएंगे इस सवाल पर श्रवण कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार तय करेंगे लेकिन हमारे पार्टी का भविष्य निशांत कुमार हैं।
निशांत को जाना चाहिए था मुजफ्फरपुर- राजद
मुजफ्फरपुर अग्निकांड पर आरजेडी प्रवक्ता एजाज अहमद की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। राजद प्रवक्ता ने कहा कि, मुजफ्फरपुर प्रसाद हॉस्पिटल में दर्दनाक हादसा हुआ है। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को मुजफ्फरपुर जाना चाहिए था। लेकिन वह मुजफ्फरपुर नहीं जाकर, वह दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
एजाज अहमद ने कहा कि, मानवीय संवेदना थोड़ी सी भी नहीं बची है। लोग मर रहे हैं और यह लोग संवेदना तक भी व्यक्त नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि, स्वास्थ्य मंत्री को मुजफ्फरपुर जाना चाहिए। घायल मरीजों से बात करनी चाहिए। मरीज के परिजनों के इस दुख की घड़ी में उनका साथ देना चाहिए। लेकिन ऐसा होता नहीं दिखाई दे रहा है।
ये भी पढ़ें- ‘देश की संपदा बेचना मोदी सरकार की पहचान’, RBI गोल्ड सेल रिपोर्ट पर पर भड़कीं रोहिणी आचार्य

