अजय शास्त्री, बेगूसराय। जिले के मटिहानी सीट से राजद विधायक बोगो सिंह ने प्रदेश में बढ़ते अपराध और लचर कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर से एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा है। बोगो सिंह ने कहा कि, सरकार ने महादलित, अतिपिछड़ा, भूमिहीन परिवार के लिए हर हालत में भूमि की व्यवस्था उपलब्ध कराने को लेकर सभी पदाधिकारियों को शख्त निर्देश दिया है। बाबजूद इसके बेगूसराय में अभी भी ऐसे सैकड़ों परिवार हैं, जिन्हें आज तक इन चीजों की दरकार है।
बेगूसराय और जहानाबाद का उठाया मुद्दा
इसके अलावा बोगो सिंह ने राज्य की लचर कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि, बिहार सरकार भले ही सुशासन, बिहार में जीरो टालरेंस की बातें करती हो, मगर असल में जमीनी हकीकत यहां कुछ और ही है। उन्होंने कहा कि, हाल ही जहानाबाद की बेटी के साथ जघन्य अपराध हुआ (नीट छात्रा मौत केस)। इतना ही नहीं बल्कि बेगूसराय बेटी साथ पटना में क्या हुआ? और इन सबमें शामिल सफेद पोश वाले NDA के गुंडे हैं। यही कारण है अब तक इन बेटियों को न्याय नहीं मिल पाया।
सीएम सम्राट को दी चेतावनी
अंत में बोगो सिंह ने CM सम्राट चौधरी को स्पष्ट रूप से चेतावनी देते हुए कहा कि, आप बिहार का CM रहें या पूर्व डिप्टी CM कहलाएंगे पूर्व ही। इसलिए ज्यादा उछलिए मत। सुशासन का राज स्थापित किजिए। वरना आपकी कुर्सी पर पहले से ही कुंडली है।
मेरे खून में गद्दारी नहीं- बोगो सिंह
बता दें कि इन दिनों अपराध समेत अन्य मुद्दों को लेकर बोगो सिंह लगातार बिहार सरकार पर हमलावर हैं। हाल ही में उन्होंने जेदयू कार्यालय जाकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात की थी, जिसके बाद उनके पाला बदलने की अटकलें लगाई जाने लगी। हालांकि उन्होंने खुद इन चर्चाओं पर विराम लगाते हुए कहा कि, मेरे खून में गद्दारी नहीं है। मैंने कभी किसी का साथ नहीं छोड़ा बल्कि लोगों ने मेरी पीठ में खंजर घोंपा है। बोगो सिंह के इस बयान से यह स्पष्ट है कि वह राजद को छोड़कर कहीं नहीं जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें- नीतीश कुमार का JDU आफिस में औचक दौरा: खाली कुर्सियां देख खुद बने जनसुनवाई के सूत्रधार

