अविनाश श्रीवास्तव, रोहतास। रोहतास समेत पूरे बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर मनाया जा रहा है। इस मैके पर एक तरफ जहां, भाजपा नेता व कार्यकर्ता जगह-जगह आशीर्वाद का दीया जलाकर पीएम मोदी का जन्मदिन मना रहे हैं। वहीं, विपक्ष बाढ़ से डूबे बिहार का हवाला देते हुए केंद्र और बिहार सरकरा पर हमलावर है। इस बीच पत्रकारों से बातचीत के दौरान राजद सांसद सुधाकर सिंह ने पीएम मोदी के जन्मदिन सेलिब्रेशन को लेकर सवाल उठाया है।
पीएम मोदी को बताया भारत का ‘नीरो’
सासाराम में पत्रकारों से बातचीत के दौरान राजद सांसद सुधाकर सिंह ने कहा कि, आज बिहार का अधिकांश हिस्सा बाढ़ से तबाह है। ऐसे में प्रधानमंत्री तथा उनके लोग जन्मदिन को सेवा के रूप में नहीं, बल्कि उत्सव के रूप में मना रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री को भारत का “नीरो” बताया तथा कहा की जिस प्रकार रोम जल रहा था और नीरो बंशी बजा रहे थे। ठीक उसी प्रकार आज बिहार सहित पूरे देश के अलग-अलग हिस्सों में गंभीर समस्या है। इसके बावजूद प्रधानमंत्री नीरो की तरह बंसी बजाने का काम कर रहे हैं।
बोले- बंटवाना चाहिए था चूड़ा-भोजन
सुधाकर सिंह ने कहा कि, पूरी दुनिया में ऐसा कोई उदाहरण नहीं है। बहुत से लोग अपने जन्मदिन को सेवा के रूप में मनाते हैं। बाढ़ पीड़ित इलाके में प्रधानमंत्री को अपने लोगों को लगाकर चूड़ा – गुड, भोजन आदि का वितरण करवाना चाहिए था। लेकिन वह जबरन अपने अधिकारियों से दीपक जलवा रहे हैं।
सीएम सम्राट ने मरीन ड्राइव पर जलाया आशीर्वाद का दीया
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के मरीन ड्राइव में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने दीये जलाएं और पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें स्वस्थ और दिर्घायु रहने की कामना की। इसके बाद सीएम सम्राट चौधरी पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पहुंचे और आयोजित “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उनके साथ डिप्टी सीएम विजय चौधरी समेत अन्य नेता व अधिकारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- किस बात का जल रहा दिया? तेजस्वी यादव का भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- बाढ़ से लोग मर रहे हैं और…



