Lakhimpur Road Accident, लखीमपुर खीरी. पीलीभीत-बस्ती राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया. सिसैया के पास तेज रफ्तार ट्रक और सवारियों से भरी टाटा मैजिक की भिड़ंत हो गई. इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं. जानकारी के अनुसार टाटा मैजिक में 12 लोग सवार थे. जो लखीमपुर से ईसानगर की ओर जा रहे थे. इसी बीच सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से टाटा मैजिक की टक्कर हो गई.

इधर हादसे में हुई मौतों को लेकर सीएम योगी ने पीड़ित परिजनों के प्रति संवेदना जताई. उन्होंने DM को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिया. साथ ही राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए. वहीं एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि ‘जनपद लखीमपुर खीरी में दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है. मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं. स्थानीय प्रशासन को घायलों और पीड़ितों को त्वरित व समुचित सहायता उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिए हैं. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.’

इसे भी पढ़ें : नानपारा हाईवे सड़क हादसे में 4 की मौत, कार और कंबाइन की टक्कर से उखड़ी सांसें

मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया. हादसे के बाद कुछ देर तक मार्ग पर लंबा जाम लगा रहा. हादसे के बाद पुलिस पुलिस ने नौ लोगों की मौत की पुष्टि की थी. हालांकि ये संख्या 10 हो चुकी है. वहीं चार घायल हैं. सभी घायलों का उपचार कराया जा रहा है. पुलिस मृतकों की पहचान करने और हादसे के कारणों की जांच कर रही है.

पुलिस के CUG नंबर पर उठे सावल

ईसानगर के उचगांव भरेहता रोड पर हुए इस हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई. हादसे के बाद पुलिस के CUG (Closed User Group) नंबर को लेकर सवाल उठ रहे हैं. हादसे के बाद कॉलर ने पुलिस को कॉल किया. लेकिन ईसानगर एसओ का फोन स्विच ऑफ मिला. सीओ का फोन नंबर भी अक्सर बंद रहता है. बाद में कॉलर ने 112 पर हादसे की सूचना दी.