अविनाश श्रीवास्तव, रोहतास। जिला पुलिस ने शराब तस्करी के मामले एक बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल अकोढ़ी गोला थाना की पुलिस ने करकट पुर गांव से एक अर्ध निर्मित मकान में छापामारी कर 50 लाख से अधिक का अंग्रेजी शराब बरामद किया है। बरामद शराब की बोतलें 900 कार्टन में भरकर रखी गई थी, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।
कीचड़ में फंसे ट्रक ने खोला राज
मिली जानकारी के अनुसार बरामद अंग्रेजी शराब की खेप संभवत छत्तीसगढ़ से लाई गई थी। दरअसल 5 जुलाई को पुलिस ने बराढी गांव से एक राइस मिल के पास से 12 चक्के वाली लावारिस अवस्था में एक ट्रक को बरामद किया था। जो ट्रक छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा के रहने वाले रेशमा दास के नाम पर पंजीकृत पाया गया था।
दरअसल कच्चे रास्ते में 12 चक्के वाली ट्रक का पहिया कीचड़ में फंसा हुआ था। पुलिस को इसके बाद शक होने लगा कि आखिर इतनी बड़ी ट्रक यहां क्यों पहुंची है? जिसके बाद पुलिस ने छानबीन के बाद एक निर्माणधीन मकान में छापेमारी करने पहुंची, जहां मकान में पहले से ही ताला बंद थी।
तस्करों की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस
जिलाधिकारी की मौजूदगी में मकान का ताला तोड़कर उसकी तलाशी ली गई, जिसके बाद मकान में रखा गया भारी मात्रा में अंग्रेजी का शराब बरामद किया गया। मिली जानकारी के अनुसार अंग्रेजी शराब की यह बड़ी खेप करकट पुर के निवासी विजय सेठ के मकान से मिला है। बरामद शराब रॉयल स्टेग, ग्रीन लेबल तथा इंपिरियल ब्लू ब्रांड की है। शराब की बरामदगी के बाद अब पुलिस ने तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी और कार्रवाई तेज कर दी है।
ये भी पढ़ें- वैशाली डबल मर्डर: छुट्टी पर घर आए आर्मी जवान और पिता की गोली मारकर हत्या

