अविनाश श्रीवास्तव, रोहतास। जिले के बड्डी थाना क्षेत्र अंतर्गत बडुआ गांव में बीते 9 मई की रात एक युवक की गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस तथा घटनास्थल से चार खोखा बरामद किया है।
मुख्य आरोपी ने किया आत्मसमर्पण
आज शुक्रवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान सदर डीएसपी वन दिलीप कुमार ने बताया कि, बडुआ गांव में रात्रि करीब 9 बजे पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि गांव के दीपक बिंद को मामूली विवाद में गोली मार दी गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखा बरामद किया तथा एसपी के निर्देश पर घटना के मुख्य अभियुक्त कमल यादव उर्फ कमल बहादुर की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी शुरू की गई। पुलिस दबिश में आकर अभियुक्त ने 12 मई को ही न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।
घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद
वहीं पुलिस ने अभियुक्त को जब रिमांड पर लेकर पूछताछ की, उसके निशानदेही पर घटनास्थल से महज 200 मीटर की दूरी पर एक बांंसवाडी से एक देसी कट्टा एवं एक जिंदा कर दो बरामद हुआ। इसके अलावा पुलिस ने छापेमारी के क्रम में घटना में शामिल दूसरे अभियुक्त ओमप्रकाश चौबे उर्फ मुन्ना चौबे को भी गिरफ्तार का न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। डीएसपी ने बताया कि घटना में अन्य तीन अभियुक्तों की संलिप्तता सामने आई है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी चल रही है।
ये भी पढ़ें- पटना में खौफनाक वारदात: ऑटो चालक की हत्या कर शव के किए तीन टुकड़े, सिर अब भी लापता

