सुप्रिया पाण्डेय, रायपुर। रायपुर के जेल रोड स्थित मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में रोलबोल यूथ कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन किया गया। न्यूज़24 एमपी-सीजी और लल्लूराम डॉट कॉम इस आयोजन के मीडिया पार्टनर रहे। इस कॉन्क्लेव में राजनीति, सिनेमा, कारोबार, स्वास्थ्य, डिजिटल मीडिया और क्रिएटिव क्षेत्र से जुड़े कई चर्चित चेहरे एक मंच पर जुटे। रोलबोल की इस पहल ने युवाओं को सफलता के साथ-साथ उसके पीछे के संघर्ष और अनुभवों को समझने का अवसर दिया।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। वहीं कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने युवाओं से संवाद करते हुए उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।


कॉन्क्लेव में अलग-अलग क्षेत्रों की हस्तियों ने अपनी सफलता की यात्रा युवाओं के साथ साझा की। धुरंधर के रिसर्च कंसल्टेंट आदित्य राज कौल ने अपने सफर और अनुभव बताए। वहीं दीपक सांघवी ने कारोबारी दुनिया में अपनी जर्नी साझा करते हुए बताया कि किस तरह उन्होंने अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाकर करीब 500 करोड़ रुपये की कंपनी खड़ी की। बॉलीवुड अभिनेता दर्शन कुमार ने फिल्मी दुनिया में अपने संघर्ष और सफर की कहानी सुनाई। वहीं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी अपनी जर्नी और जीवन के अनुभव युवाओं के साथ साझा किए।

आयोजन में रोलबोल के संस्थापक दर्शन सांखला की मौजूदगी भी खास रही। युवाओं को प्रेरणादायक लोगों से जोड़ने और उनके अनुभवों को साझा करने के उद्देश्य से आयोजित इस कॉन्क्लेव में दर्शन सांखला की पहल और रोलबोल की सोच प्रमुखता से नजर आई।
कार्यक्रम में आयोजित पैनल डिस्कशन में भी विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े विशेषज्ञ शामिल हुए। इसमें कृष्णा पब्लिक स्कूल से आशुतोष त्रिपाठी, मेघ गंगा ग्रुप से मनीष पारख, संजीवनी कैंसर हॉस्पिटल से डॉ. यूसुफ मेमन, लंदन परफ्यूम के संस्थापक शौमित शर्मा, फेमस म्यूजिक कंपोजर मोंटी शर्मा, निर्देशक दीपक गर्ग, मुंबई से प्रतीक्षा जेड, फूड ब्लॉगर और इन्फ्लुएंसर अमर सिरोही और मैनिफेस्टेशन कोच शिखर चौधरी समेत कई हस्तियों ने हिस्सा लिया।
रोलबोल यूथ कॉन्क्लेव 2026 का उद्देश्य युवाओं को सिर्फ सफलता की तस्वीर दिखाना नहीं, बल्कि उस मुकाम तक पहुंचने के पीछे की मेहनत, संघर्ष और सीख से रूबरू कराना है। यह कार्यक्रम युवाओं के लिए संवाद और प्रेरणा का एक प्रभावी मंच बनकर उभरा।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

