नितिन नामदेव, रायपुर। राजधानी रायपुर में रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मो डिवाज की प्रेसिडेंट नेहा जैन के द्वारा वूमेन्स प्रीमियर लीग (WPL) का आयोजन किया गया। यह आयोजन कोटा स्थित मारुति लाइफस्टाइल स्थित क्लब में किया गया, जिसमें शहर की बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में न्यूज 24 MP-CG एवं लल्लूराम डॉट कॉम मीडिया पार्टनर हैं।

WPL की चेयरपर्सन नेहा गोयल ने बताया कि इंटर क्लब रोटरी के जितने भी सदस्य हैं, वे सभी क्लब शामिल होकर चार क्लबों को जोड़कर एक टूर्नामेंट ऑर्गनाइज किया गया है। इस टूर्नामेंट में तीन मैचेस हुए हैं। इसमें चार टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसमें रोटरी क्लब ऑफ भिलाई पिनिकल, रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एलिगेंस, रोटरी क्लब ऑफ रायपुर क्विंश शामिल रहे। इसके ऑर्गनाइजर रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मो दिवस था। चारों टीमों में बहुत ज्यादा एनर्जी है। बहुत ही मजा आ रहा है। यह टूर्नामेंट ऑर्गनाइज करने में बहुत मजा आया है।

उन्होंने कहा कि मुझे यह मैच खेलने का अवसर मिल रहा है। मैं बहुत ज्यादा भाग्यशाली हूं। चार टीमें और क्लब्स इस मैच में शामिल हैं।

वहीं श्रेया श्रीवास्तव जैन ने बताया कि आज हम लोग यहां पर वुमेन लीग के लिए आए हैं। यहां आज चारों टीमों का क्रिकेट मैच होने वाला है। इसमें बहुत ज्यादा मजा आ रहा है।

सेजल अग्रवाल ने बताया कि बहुत ज्यादा अच्छा लग रहा है। रायपुर में पहली बार यह टूर्नामेंट हो रहा है, जिसमें सारी महिलाएं एक साथ क्रिकेट भी खेल रही हैं और मस्ती भी कर रही हैं। बहुत ज्यादा मजा आ रहा है। इस जर्नी का एक पार्ट है, जिसमें हमारी कंपनी भी हिस्सा ले रही है। उन्होंने कहा कि महिलाएं कहीं भी कुछ भी कर सकती हैं। प्रेसिडेंट नेहा जैन के द्वारा कार्यक्रम ऑर्गनाइज किया गया है, जिसमें बहुत मजा आ रहा है।

आपको बता दें कि मैच अभी भी बाकी है, जिसका आयोजन गुरुवार, 27 अगस्त को रोटरी क्लब ऑफ भिलाई पिनिकल, रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एलिगेंस और रोटरी क्लब ऑफ रायपुर क्विंश के बीच होगा।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

