शब्बीर अहमद, भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और अभियानों को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश बीजेपी कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और नवनियुक्त संगठन महामंत्री चंद्रशेखर तिवारी के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मीडिया, सोशल मीडिया और आईटी विभाग के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी और प्रदेश संयोजक भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
संगठन की मजबूती और प्रचार-प्रसार पर फोकस
बैठक के दौरान पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और उनकी रणनीतिक तैयारियों पर विस्तार से मंथन किया गया। मुख्य बिंदुओं में शामिल रहे। पार्टी की योजनाओं और कार्यक्रमों को मीडिया, सोशल मीडिया और आईटी प्लेटफॉर्म के जरिए जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए नई कार्ययोजना पर चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष के हालिया जिला दौरों से मिले फीडबैक पर गहन समीक्षा की गई। विशेष रूप से रीवा, सतना, मऊगंज और अन्य आदिवासी बहुल जिलों में संगठन की जमीनी स्थिति को मजबूत करने पर जोर दिया गया। विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों के लिए अलग-अलग और लक्षित कार्ययोजना तैयार करने की रणनीति बनाई गई ताकि हर वर्ग तक सीधी पहुंच बनाई जा सके।
थाने पर आत्मदाह का प्रयास और टीआई से झूमाझटकीः भाजपा नेता चेतन टांक समेत 6 लोगों पर केस दर्ज
समन्वय और सेवा संकल्प अभियान
‘सेवा संकल्प अभियान’ के अब तक के फीडबैक की समीक्षा करते हुए संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए। नवनियुक्त संगठन महामंत्री चंद्रशेखर तिवारी ने बैठक के दौरान पदाधिकारियों को संगठन संचालन और आपसी तालमेल को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए। पार्टी का मुख्य उद्देश्य आगामी अभियानों से पहले सांगठनिक कसावट लाना और आपसी खींचतान या कमियों को दूर कर पूरी एकजुटता के साथ मैदान में उतरना है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

