RR vs DC IPL 2026: आईपीएल 2026 सीजन 19 के 43वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 7 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium) में खेले गए इस हाई स्कोरिंग मुकाबले में दिल्ली ने 226 रन का विशाल लक्ष्य 19.1 ओवर में सिर्फ 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। लगातार तीन हार के बाद दिल्ली की यह अहम जीत रही।

राजस्थान की पारी, पराग ने बनाए 90 रन
मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग (Riyan Parag) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। यशस्वी जायसवाल 6 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी केवल 4 रन ही बना सके। इसके बाद कप्तान रियान पराग और ध्रुव जुरेल ने पारी को संभाला।

ध्रुव जुरेल ने 30 गेंदों में 42 रन की अहम पारी खेली। वहीं रियान पराग ने कप्तानी पारी खेलते हुए 50 गेंदों में 90 रन बनाए। अपनी विस्फोटक पारी में उन्होंने 8 चौके और 5 छक्के लगाए, हालांकि वह शतक से चूक गए। वहीं मध्यक्रम में रवींद्र जडेजा ने 14 गेंदों में 20 रन का योगदान दिया। आखिर में डोनोवन फरेरा ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 14 गेंदों में नाबाद 47 रन ठोक दिए। उनकी पारी में 2 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। अंत में जोफ्रा आर्चर 1 रन बनाकर नाबाद रहे।
स्टार्क ने झटके 3 विकेट
दिल्ली की ओर से मिचेल स्टार्क सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा काइल जैमीसन, अक्षर पटेल और टी नटराजन को 1-1 विकेट मिला।
दिल्ली की पारी, निसांका और राहुल की शतकीय साझेदारी
226 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स को ओपनर्स ने शानदार शुरुआत दिलाई। पाथुम निसांका और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए 110 रन की साझेदारी कर मैच दिल्ली की पकड़ में ला दिया।

पथुम निसांका ने 33 गेंदों में 62 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। वहीं केएल राहुल ने 40 गेंदों में 75 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 5 छक्के लगाए।
इसके बाद नीतीश राणा ने 17 गेंदों में 33 रन बनाकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। अंत में ट्रिस्टन स्टब्स 18 और आशुतोष शर्मा 25 रन बनाकर नाबाद पारी खेल कर टीम को जीत दिलाई।
राजस्थान की ओर से जडेजा, जोफ्रा आर्चर और तुषार देशपांडे को 1-1 विकेट मिला।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (RR vs DC IPL 2026)
राजस्थान रॉयल्स :
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा
इम्पैक्ट प्लेयर्स : तुषार देशपांडे
दिल्ली कैपिटल्स :
केएल राहुल (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, काइल जैमीसन, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, टी नटराजन
इम्पैक्ट प्लेयर्स : डेविड मिलर, विप्रज निगम, करुण नायर, अभिषेक पोरेल, औकिब नबी डार
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

