RR vs DC IPL 2026: आईपीएल सीजन 19 के 43वें मुकाबले में आज राजस्थान रॉयल्स (RR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम आमने-सामने हैं। यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium) में खेला जा रहा है। राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स पहले गेंदबाजी करेगी।
इस सीजन राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन शानदार रहा है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स अब तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई है। इस मैच में सभी की नजरें राजस्थान के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) पर रहेंगी, जो इस सीजन बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे हैं और लगातार रिकॉर्ड बना रहे हैं।
दिल्ली कैपिटल्स को अपने पिछले मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru (RCB) के खिलाफ 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं राजस्थान रॉयल्स ने पिछले मैच में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) को हराया था।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (RR vs DC)
राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है। राजस्थान ने 15 मैच जीते हैं, जबकि दिल्ली ने भी 15 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। दोनों टीमों के बीच अब तक कोई मैच बेनतीजा नहीं रहा है।
पिच रिपोर्ट
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच काली मिट्टी की है, जहां बल्लेबाजों को काफी मदद मिलती है। इस सीजन यहां अब तक खेले गए मुकाबले में राजस्थान ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 223 रन का बड़ा लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया था। ऐसे में एक बार फिर हाई स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद की जा रही है।
दोनों टीमों की अंक तालिका में स्थिति
राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन अब तक खेले गए 9 मुकाबलों में 6 जीत और 3 हार दर्ज की हैं। दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स ने 8 मैचों में सिर्फ 3 जीत हासिल की है, जबकि 5 मुकाबलों में उसे हार मिली है। अंक तालिका में राजस्थान चौथे स्थान पर मौजूद है, जबकि दिल्ली सातवें स्थान पर है।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (RR vs DC IPL 2026)
राजस्थान रॉयल्स :
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा
इम्पैक्ट प्लेयर्स : एडम मिल्ने, दासुन शनाका, रवि सिंह, यश राज पुंजा, तुषार देशपांडे
दिल्ली कैपिटल्स :
केएल राहुल (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, काइल जैमीसन, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, टी नटराजन
इम्पैक्ट प्लेयर्स : डेविड मिलर, विप्रज निगम, करुण नायर, अभिषेक पोरेल, औकिब नबी डार
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

