राकेश चतुर्वेदी, सागर/भोपाल। मध्य प्रदेश के सागर जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा हुआ है। जहरीली शराब बनाने वाला मास्टरमाइंड करणी सेना का संभागीय अध्यक्ष चंद्र भान सिंह राजपूत उर्फ चंदू निकला है। जहरीली शराब बनाने की सामग्री समेत 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी अवैध जहरीली शराब बनाकर लाइसेंसी शराब दुकान से सप्लाई करवाते थे। वहीं पुलिस ने दो आरोपियों पर 20-20 हजार रुपए और अन्य आरोपियों पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।

सागर पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने प्रेस वार्ता कर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि शराब कांड होने के बाद तस्दीक और धरपकड़ शुरू की गई। इस दौरान करणी सेना का संभागीय अध्यक्ष चंद्र भान सिंह राजपूत उर्फ चंदू ने सक्ती से पूछताछ की गई। तो उसने कबूला कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर शराब बनाई थी। चंद्र भान सिंह राजपूत खुद को सरपंच बताया है लेकिन वह नहीं बल्कि उसके भाई की पत्नी सरपंच है।

ये भी पढ़ें: ‘सागर गोल्ड’ पर प्रतिबंध का आदेश चंद घंटों में वापस: SDM-SDOP पर गिरी गाज, 21 मौतों के बाद अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले में 30 लोगों पर FIR दर्ज की गई है। जिसमें 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य लोगों की तलाश जारी है। घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर ली गई है। इधर, सागर में मौत के अलग-अलग आंकड़े को लेकर बीजेपी विधायक भगवानदास सबनानी का बयान सामने आया हैं। उन्होंने प्रशासन और मंत्री दोनों को सही बताया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने मौतों के आंकड़ों को लेकर अपनी रिपोर्ट दी है, मंत्री ने जो कहा है वह भी सही है। भगवानदास ने कहा कि सागर में जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई होगी।

ये भी पढ़ें: सागर शराब कांड: 30 आरोपियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज, ललितपुर कनेक्शन पर यूपी पुलिस का स्पष्टीकरण; राहुल गांधी ने कही ये बात

जहरीली शराब से 21 की मौत

गौरतलब है कि सागर जिले के बंडा में 5 सितंबर शनिवार की रात जहरीली शराब ने जमकर कहर बरपाया। जहरीली शराब पीने के बाद कई लोगों की तबीयत बिगड़ी थी। जिससे 21 लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद प्रदेशभर में हड़कंप मच गया। विपक्ष ने सरकार पर हमला बोलते हुए आबकारी मंत्री से इस्तीफा मांगा और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की थी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m