विकास कुमार, ​सहरसा। जिला प्रधान शिक्षक संघ के लिए आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान रविवार, 1 नवंबर को नई कार्यसमिति की घोषणा की गई। जिला निर्वाचन समिति ने सांगठनिक पदों पर निर्वाचित अभ्यर्थियों के नामों का ऐलान करते हुए उन्हें निर्वाचन प्रमाणपत्र वितरित किए। प्रोटेम स्पीकर पवन राम ने सभी 23 सांगठनिक पदों पर निर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर एक दिवसीय शैक्षणिक कन्वेंशन का भी भव्य आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षकों के हितों से जुड़े कई अहम प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।

​51 सदस्यीय जिला कमेटी और प्रमुख पदाधिकारियों के नाम

​नवगठित 51 सदस्यीय प्रधान शिक्षक जिला कमेटी में सर्वसम्मति से कई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। निर्वाचन प्रक्रिया के तहत मंजर इमाम को संघ का नया अध्यक्ष चुना गया है। इसके अलावा, कमलेश कुमार कमल को संयोजक, राजा रमन राय को सह संयोजक, धनंजय झा को महासचिव तथा रौशन कुमार को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

​कार्यकारिणी के अन्य पदों पर भी योग्य शिक्षकों को चुना गया है:

​वरीय उपाध्यक्ष: प्रमोद कुमार
​उपाध्यक्ष: रंजू लता, मो. अली अहमद, श्रुति सिंह और राम कुमार
​सचिव: संतोष कुमार पटेल
​संयुक्त सचिव: टुनटुन कुमार
​कार्यालय सचिव: हिमांशु शेखर
​प्रवक्ता: रोहित सिंह और मनोज कुमार
​महिला प्रकोष्ठ प्रभारी: बबिता कुमारी झा
​जिला सलाहकार: भारत भूषण
​विधिक सलाहकार: शंभू रजक
​मीडिया प्रभारी: श्याम रूप शर्मा
​सोशल मीडिया प्रभारी: घनश्याम कुमार सुमन
​राज्य प्रतिनिधि: चंदन कुमार और वर्तिका सिंह

​शैक्षणिक कन्वेंशन और शिक्षकों की प्रमुख मांगें

​पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण के उपरांत एक दिवसीय शैक्षणिक कन्वेंशन का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता अशहर आलम और बबिता कुमारी झा ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम की शुरुआत रंजू लता एवं अभिलाषा कुमारी के स्वागत गीत से हुई।
​कन्वेंशन के दौरान प्रधान शिक्षकों के अधिकारों और उनके कल्याण से जुड़े निम्नलिखित प्रस्तावों को पारित किया गया और इनके लिए संघर्ष करने का निर्णय लिया गया:

  • सातवें वेतनमान के अनुरूप प्रधान शिक्षकों को लेवल-7 का पे स्ट्रक्चर देना।
  • ​मिड-डे मील (MDM) की राशि का वेंडरों को शीघ्र भुगतान करना।
  • ​सेवा की निरंतरता सुनिश्चित करने वाली सेवा शर्त को लागू करना। पुरानी पेंशन योजना को बहाल करना। विद्यालयों की आधारभूत संरचना को मजबूत और दुरुस्त करना।

संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान

कार्यक्रम में तारणी कुमार मंडल, डॉ. धनंजय कुमार, केशरी कुमार, नागेंद्र कुमार, सकलदेव हिटलर, ललित कुमार, अमर कुमार, नीतू कुमारी, पूजा चंदन, अमित आनंद, सुभाष निराला, राजकुमार दास, द्रोण कुमार, शंकर सुमन, विजय कुमार, दयानंद पासवान, मुकेश पासवान, राजीव राय, शशि भूषण मिश्र और रमेश चौधरी समेत सैकड़ों प्रधान शिक्षकों ने अपने विचार साझा किए।
​इस अवसर पर प्रदेश संयोजक बलवंत सिंह और अविनाश कुमार कन्हैया ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि प्रधान शिक्षकों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी। वक्ताओं ने संगठन को अधिक सशक्त बनाने तथा शिक्षकों की समस्याओं के समाधान हेतु सभी से एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।