संबलपुर : पिछले महीने संबलपुर शहर के बूढ़ाराजा मेन रोड पर मणप्पुरम गोल्ड लोन कार्यालय से सोना और नकदी की लूट के मुख्य आरोपी को असम के गुवाहाटी से गिरफ्तार किया गया है, यह जानकारी बुधवार को पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) हिमांशु लाल ने दी।
आरोपी की पहचान उत्तम कुमार पासवान के रूप में हुई है। संबलपुर पुलिस मामले में आगे की जांच करने के लिए पासावन की सात दिन की रिमांड की मांग करते हुए अदालत जाएगी।
इस बीच, ऐंठापाली पुलिस ने सोना लूट की घटना के सिलसिले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वे पंकज पासवान (26) और उसके चचेरे भाई अजय पासवान हैं, दोनों बिहार के निवासी हैं।

एसडीपीओ तूफान बाग ने बताया कि पंकज को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले से पकड़ा गया, जबकि अजय को संबलपुर जिले के थेलकुली इलाके से गिरफ्तार किया गया। हालांकि, संबलपुर पुलिस अभी तक प्रमुख वित्त फर्म से लूटा गया सोना और नकदी बरामद नहीं कर पाई है।
गौरतलब है कि 3 जनवरी, 2025 को संबलपुर में मणप्पुरम गोल्ड लोन कार्यालय से हथियारबंद लुटेरे करीब 30 किलो सोना और 4 लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए थे। करीब छह से सात हथियारबंद लुटेरों ने परिसर में धावा बोला और बंदूक की नोक पर मौजूद सभी लोगों की पिटाई और आतंकित करने के बाद सोना और नकदी लूट ली। लुटेरों के नाटकीय ढंग से भागने की घटना सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई। इससे पहले संबलपुर पुलिस ने अपराध में शामिल संदिग्ध की सूचना देने पर एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा भी की थी।
- हाईकोर्ट से रेलवे को झटका : एसी कोच कर्मचारियों को अतिरिक्त कार्य भत्ता देने का आदेश बरकरार
- गाजीपुर की ‘खेल नर्सरी’ ने रचा इतिहास: 8 जांबाजों को मिली खाकी वर्दी, 3 दरोगा और 5 सिपाही
- बिल्डिंग मटेरियल ठेकेदार का अपहरण कर मांगी 5 लाख की फिरौती, जंगल में बंधक बनाकर पीटा; होटल में बंद कर कराया चेक साइन
- CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राजधानी में AAP का विशाल प्रदर्शन, इस्तीफा नहीं देने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
- Haryana Top News : धान उठान में देरी पर किसानों का गुस्सा, जगाधरी मार्केट कमेटी ऑफिस में हंगामा, HPSC HCS रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉप, करनाल के स्कूल में 1.75 करोड़ की फीस गड़बड़ी का आरोप, पानीपत कोर्ट परिसर में गवाह पर हमला समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें…
