Sanjay Gupta Death: मुंबई। फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक है। उनके साथ काम कर चुके कलाकार और दोस्त सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सुनील शेट्टी, जॉन अब्राहम, सोनू सूद, तुषार कपूर, नील नितिन मुकेश और पूजा भट्ट समेत कई सितारों ने संजय गुप्ता के साथ बिताए पुराने दिनों को याद किया। किसी ने उनके साथ काम करने के अनुभव साझा किए, तो किसी ने उनके जाने पर गहरा दुख जताया।
30 अक्टूबर को हुआ था संजय गुप्ता का निधन
संजय गुप्ता का 30 अक्टूबर को मुंबई स्थित उनके घर पर निधन हो गया था। सामने आई जानकारी के मुताबिक, घर में फिसलकर गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट लगी थी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। वर्सोवा पुलिस ने मामले में एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (ADR) दर्ज की है और घटना की जांच कर रही है।
सुनील शेट्टी ने ‘कांटे’ के दिनों को किया याद
संजय गुप्ता के निधन पर सुनील शेट्टी ने उनके साथ की एक पुरानी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की। दोनों ने साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म ‘कांटे’ में साथ काम किया था। सुनील ने लिखा कि उन्हें अब भी इस खबर पर यकीन नहीं हो रहा है। उन्होंने बताया कि दोनों ने साथ में फिल्में बनाईं, खूब हंसे, बहस की और नए आइडिया पर चर्चा की। सुनील के मुताबिक, साथ बिताए ये पल हमेशा उनकी यादों में रहेंगे। उन्होंने संजय को याद करते हुए लिखा कि उनकी कमी शब्दों से कहीं ज्यादा महसूस होगी।
Still trying to come to terms with this news. We’ve spent so many days together, made films, shared laughs, arguments, ideas and memories that will stay with me forever. Never imagined I’d be writing something like this for you. Rest easy Sanj. You’ll be missed more than words can say.
— Suniel Shetty (@SunielVShetty) October 31, 2026
जॉन अब्राहम ने शेयर की पुरानी तस्वीर
जॉन अब्राहम ने भी संजय गुप्ता के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की। तस्वीर में दोनों मोटरसाइकिल पर बैठे नजर आ रहे हैं। इसके साथ जॉन ने लिखा, “उम्मीद है कि अब तुम जन्नत में सवारी कर रहे होगे।” जॉन और संजय ने कई फिल्मों में साथ काम किया था, ऐसे में उनका यह पोस्ट भी चर्चा में है।
May you ride in heaven … https://t.co/sMjGRTvK0a
— John Abraham (@TheJohnAbraham) October 31, 2026
सोनू सूद और तुषार कपूर ने जताया दुख
सोनू सूद ने संजय गुप्ता की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें याद किया। उन्होंने लिखा कि संजय भाई की हमेशा याद आएगी और सेट पर उनके साथ बिताया वक्त हमेशा दिल के करीब रहेगा। वहीं, तुषार कपूर ने उन्हें अपना पसंदीदा डायरेक्टर बताया। तुषार ने लिखा कि संजय के अचानक जाने की खबर ने उन्हें हैरान कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि संजय ने लोगों को जिंदगी खुलकर जीने का तरीका सिखाया। तुषार ने उनके परिवार के प्रति संवेदना जताई।
Will always miss you, Sanjay bhai. The memories of our time together on the sets will always stay close to my heart. 💔 https://t.co/elnUQqDBaH
— sonu sood (@SonuSood) October 31, 2026
शेखर रवजियानी ने ‘कांटे’, ‘मुसाफिर’ और ‘जिंदा’ को किया याद
सिंगर और म्यूजिक कंपोजर शेखर रवजियानी ने भी संजय गुप्ता के निधन पर दुख जताया। उन्होंने बताया कि उन्हें संजय के साथ कई फिल्मों में म्यूजिक तैयार करने का मौका मिला था। शेखर ने ‘कांटे’, ‘मुसाफिर’ और ‘जिंदा’ जैसी फिल्मों का जिक्र करते हुए कहा कि वह अपने समय से काफी आगे सोचते थे। उन्होंने संजय के साथ काम करने की यादों को हमेशा संभालकर रखने की बात कही।
नील नितिन मुकेश और पूजा भट्ट ने भी दी श्रद्धांजलि
नील नितिन मुकेश ने संजय गुप्ता को एक पावरहाउस फिल्ममेकर बताते हुए उनके निधन पर दुख जताया। उन्होंने लिखा कि इंडस्ट्री में कई लोग उनका सम्मान करते थे और उनसे प्यार करते थे। वहीं, पूजा भट्ट ने भी एक छोटा सा पोस्ट शेयर कर उन्हें याद किया। उन्होंने लिखा कि संजय गुप्ता बहुत जल्दी चले गए।
संजय गुप्ता के निधन से उनके साथ काम कर चुके कलाकारों और करीबियों को गहरा सदमा पहुंचा है। सोशल मीडिया पर आ रहे इन संदेशों से साफ है कि उन्होंने अपने काम के साथ-साथ लोगों के दिलों में भी खास जगह बनाई थी।
Delhi Concert में महिला पुलिसकर्मी को देख भावुक हुए Diljit Dosanjh, बोले- ‘आपमें मां की झलक दिखी’
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

