इमरान खान, खंडवा। जिले के पिपलोद थाना क्षेत्र के ग्राम बोरखेड़ा खुर्द में महिला सरपंच के पति रूमसिंग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई है। रूमसिंग का शव गांव के रास्ते पर नदी के पास मिला। शरीर पर गले और सिर सहित अलग-अलग हिस्सों में गहरे चोट के निशान मिले हैं। परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस हत्या की आशंका लग रही है। फिलहाल पुलिस फूल मामले की जांच की बात कर रही है
नदी के पास हुआ हमला
बताया जा रहा है कि रूमसिंग रात के समय घर लौट रहे थे। इसी दौरान नदी के पास गांव के रास्ते पर उनका शव मिला। सूचना मिलते ही पिपलोद थाना प्रभारी विक्रम धार्वे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड, फिंगर एक्सपर्ट, फॉरेंसिक टीम और मोबाइल फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच शुरू कर दी है।
MP में ब्रेक के बाद फिर सक्रिय हुआ मानसून: आज और कल इन जिलों में बरसेंगे बादल,
पुलिस को कुछ संदिग्ध लोगों के नाम भी बताए
मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि गांव के कुछ लोगों द्वारा लंबे समय से उनके और उनके परिवार के खिलाफ शिकायतें की जा रही थीं। परिजनों का यह भी दावा है कि उन्हें पहले धमकी दी गई थी। मृतक के पुत्र और साले ने पुलिस को कुछ संदिग्ध लोगों के नाम भी बताए हैं। पुलिस इन आरोपों और बताए गए नामों के आधार पर पूछताछ कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए खंडवा के एडिशनल एसपी महेंद्र तारनेकर खुद पिपलोद थाने पहुंचे हैं। संदिग्धों से गहन पूछताछ की जा रही है।
बैंक कर्मचारियों की प्रदेशव्यापी हड़ताल से कामकाज ठप: लगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक
सूचना देने वाले के लिए 10 हजार का इनाम
डीएसपी हेडक्वार्टर अनिल सिंह चौहान सहित पिपलोद, छैगांव माखन और अन्य पुलिस टीमों को जांच में लगाया गया है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम की जांच के साथ-साथ मोबाइल फॉरेंसिक से भी अहम सुराग तलाशे जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए हैं। संदिग्ध आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले के खुलासे में मददगार सूचना देने वाले के लिए 10 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की गई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

