अविनाश श्रीवास्तव, रोहतास। सासाराम के नगर थाना क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस चौराहा पर आम खरीदने को लेकर खोमचे वाले (दुकानदार) और ग्राहक के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद आम बेच रहे फुटपाती दुकानदार ने आम तौलने वाले लोहे का बटखरे से हमला कर एक महिला का सिर फोड़ दिया तथा उसके पति की भी पिटाई कर दी। घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
मोलभाव करने को लेकर शुरू हुआ विवाद
बता दें की सासाराम की पोस्ट ऑफिस चौराहा पर अतिक्रमण कर दर्जनों ठेला, खोमचा लगाकर फुटपाथ के दुकानदार फल सब्जी आदि बेचते हैं। इस बीच कैमूर जिला के मोहनिया के रहने वाले युवक सोरथी कुमार अपनी पत्नी तथा साली के साथ सासाराम के पोस्ट ऑफिस चौराहा पर आम खरीद रहे थे। कीमत को लेकर मोलभाव तथा ताजा आम खरीदने को लेकर ग्राहक तथा फुटपाथ दुकानदार के बीच विवाद हो गया।
लोहे की बाट से किया हमला, पति-पत्नी घायल
देखते ही देखते आम बेच रहे दुकानदार ने लोहे का बाट उठाकर ग्राहक पर हमला कर दिया, जिसमें आम खरीद रही एक महिला का सिर फट गया और उसके पति को भी चोट लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति हो गई। स्थानीय लोगों ने समझा-बूझाकर मामले को शांत कराया। वहीं हमला करने वाले फुटपाथी दुकानदार अपना ठेला छोड़कर भाग गया। आरोप है कि कई ठेला दुकानदारों ने मिलकर ग्राहकों की पिटाई की है।
ऐसे में अब यह देखने वाली बात होगी स्थानीय पुलिस प्रशासन की टीम इस मामले में आगे क्या कुछ कार्रवाई करती है? इस घटना के बाद से ग्राहकों में भय का माहौल बना हुआ है।
ये भी पढ़ें- ‘जिन्हें मच्छर भी नहीं काटता’, लालू-राबड़ी की सुरक्षा हटाने पर भड़के मनोज झा, बोले- इतनी घटिया हरकत

