अविनाश श्रीवास्तव, रोहतास। सासाराम के निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। घटना के बाद नाराज परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। पूरा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है, जहां बेदा सूर्य मंदिर के पास स्थित साईनाथ अस्पताल नामक निजी अस्पताल प्रसव के लिए पहुंची एक प्रसूता और उसकी नवजात की मौत के बाद यह हंगामा हुआ है।
हालत बिगड़ने पर किया रेफर
घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन लोगों के हंगामा के कारण पुलिस को पीछे हटना पड़ा। आक्रोशित लोगों ने बस पड़ाव के पास पुरानी जीटी रोड को जाम कर दिया है। मृतक निर्मला देवी बनरसिया के रहने वाले विकास कुमार की पत्नी थी। बताया जाता है कि प्रसव के लिए निर्मला को साईनाथ हॉस्पिटल में लाया गया था, जो डॉ. आरके पटेल का बताया जा रहा है। प्रसव के दौरान जब जच्चा बच्चा दोनों की स्थिति बिगड़ने लगी तो दोनों को वाराणसी रेफर कर दिया गया। लेकिन अस्पताल से ले जाने के दौरान ही दोनों की मौत हो गई।
अस्पताल छोड़कर फरार हुए डॉक्टर-कर्मी
जच्चा बच्चा की मौत के बाद परिजन नाराज हो गए और दोनों के शवों को लेकर वापस अस्पताल के पास पहुंचकर काफी हंगामा करना शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप है कि डॉकटरों की लापरवाही के कारण जच्चा बच्चा की मौत हुई है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजीव रंजन राय मौके पर पहुंचे। हालांकि आक्रोशि परजिन और उनके सहयोगियों के हंगामे को देखते हुए उन्हें पीछे हटना पड़ा। उधर हंगामा को देखते हुए निजी अस्पताल के डॉक्टर तथा कर्मी फरार हो गए।
मौक पर पहुंची सीओ खुशबू गौतम
आक्रोशित परिजन लापरवाह डॉक्टर एवं अस्पताल के कर्मियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। परिजनों ने बेदा के बस पड़ाव के पास सड़क को जाम कर दिया है। खबर लिखे जाने तक जाम की सूचना पर सासाराम की अंचलाधिकारी खुशबू गौतम, सासाराम के नगर थानाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार आदि जाम स्थल पर पहुंचकर लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- शौच के लिए निकली 6 साल की बच्ची से रेप, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया, जानें पूरा मामला

