अनमोल मिश्रा, सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले और चित्रकूट में पिछले 24-48 घंटों से जारी मूसलाधार बारिश के चलते हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी के उफान पर आने से रामघाट और आसपास का इलाका जलमग्न हो गया है, वहीं सतना के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में नाले के तेज बहाव में बहे एक चरवाहे की दर्दनाक मौत हो गई।
ये भी पढ़ें: भोपाल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, 6 मरीज मिलने से हड़कंप! अस्पतालों में OPD 10 हजार पार
चित्रकूट में मंदाकनी का रौद्र रूप, सड़कों पर चलीं नावें
बारिश और बाढ़ के चलते जिले भर में सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मंदाकिनी नदी के बढ़ते जलस्तर से रामघाट के लंका तिराहे पर कामतानाथ और सीतापुर रोड पूरी तरह डूब गए हैं। हालात इतने विकट हैं कि मुख्य सड़कों पर वाहनों की जगह नावें चलती नज़र आ रही हैं।
सतना-जिगनहट मार्ग बंद, 200 गांवों का संपर्क टूटा
नदी का जलस्तर बढ़ने से सतना-जिगनहट मार्ग पूरी तरह बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने बांस-बल्ली लगाकर बैरिकेडिंग की है, जिससे करीब 200 गांवों के ग्रामीणों का सतना जिला मुख्यालय से सीधा संपर्क टूट गया है।
20 घंटे बाद मिला चरवाहे का शव
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के भूमकहर गांव में नाले के तेज बहाव में बहे 60 वर्षीय चरवाहे का शव घटना स्थल से 1 किलोमीटर दूर झाड़ियों में फंसा मिला। SDERF, होमगार्ड और ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।
ये भी पढ़ें: महीने में सिर्फ 4 बार हाजिरी! सतना के सांदीपनि विद्यालय के शिक्षक पर गिरी गाज, ई-अटेंडेंस लापरवाही में दूसरा सस्पेंशन
सुरक्षा को लेकर सवाल
जिगनहट मार्ग और नदी घाटों पर रोक के बावजूद लोगों की आवाजाही जारी है। ग्रामीणों ने हादसों की आशंका जताते हुए घाटों पर पुलिस/होमगार्ड जवानों की सख्त तैनाती और मजबूत बैरिकेडिंग की मांग उठाई है।
प्रशासनिक स्तर पर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, नायब तहसीलदार, नगर परिषद CMO और SDERF की टीमें लगातार प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर निगरानी रख रही हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

