अनमोल मिश्रा, सतना। मध्य प्रदेश में खाने में मिलावट पर सख्त एक्शन लिया जा रहा है। दूध, पनीर समर अन्य खाद्य पदार्थों की जांच कर कड़े कदम  उठाए जा रहे हैं। इस बीच सतना जिले के नागौद में चाऊमीन में कीड़ा मिलने की शिकायत के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने फूड स्ट्रीट रेस्टोरेंट पर छापेमार कार्रवाई की है। खाद्य अधिकारी ने मौके से चाऊमीन और पनीर के सैंपल लिए हैं। वहीं, एक डेयरी से दूध, पनीर और खोवा के नमूने भी जांच के लिए लिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस से पहले MP में दर्दनाक हादसे: देवास में तिरंगा यात्रा के दौरान मधुमक्खियों का हमला, दतिया में तैयारी के बीच करंट से छात्र की मौत

दरअसल, नागौद के एसबीआई चौक स्थित फूड स्ट्रीट रेस्टोरेंट में ग्राहक ने चाऊमीन में कीड़ा मिलने की शिकायत की थी। शिकायत पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभिषेक बिहारी गौर ने रेस्टोरेंट का औचक निरीक्षण किया। टीम ने चाऊमीन और पनीर के सैंपल लिए, साथ ही किचन की साफ-सफाई और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता भी जांची। संचालक को खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन करने और स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त रखने की हिदायत दी गई।

यह भी पढ़ें: इंदौर बायपास पर DRI की टीम पर हमला! महाराष्ट्र से आ रहा था 3 किलो सोना, फिनिक्स मॉल के पास मचा हड़कंप

इसके बाद टीम ने नागौद की गोलू 56 डेयरी का भी निरीक्षण किया, जहां से दूध, पनीर और खोवा के नमूने लिए गए। सभी सैंपल जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m