अनमोल मिश्रा, सतना। सतना में शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर युवक से मारपीट कर उसकी बाइक में आग लगाने का मामला सामने आया। इस पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वारदात में शामिल तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। यह पूरा मामला कोलगवां थाना क्षेत्र का है।

टीआई सुदीप सोनी ने बताया कि घटना 2 अक्टूबर की है। हनुमान नगर नई बस्ती निवासी नितिन सिंह (20) अपने दोस्त कुलदीप सिंह को घर छोड़कर लौट रहा था। रास्ते में सिद्धार्थ नगर निवासी शुभम पाल (28), आशीष पटेल (27) और गोलू पाल ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे, लेकिन नितिन ने देने से इनकार कर दिया। इससे नाराज तीनों आरोपियों ने नितिन के साथ मारपीट की।

ये भी पढ़ें: थाने में हाईवोल्टेज ड्रामाः कार्रवाई से नाराज दो बहनों ने खुद पर डाला डीजल, टीआई समेत दो पुलिसकर्मी घायल

इसके बाद उसकी बाइक में आग लगा दी और मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। घटना की शिकायत पर कोलगवां पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। शनिवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने शुभम पाल और आशीष पटेल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस अब फरार आरोपी गोलू पाल की तलाश कर रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m