माली की राजधानी बमाको समेत कई शहरों में आतंकियों ने एक साथ बड़े हमले किए हैं. सेना और हथियारबंद गुटों के बीच भीषण जंग जारी है. इन हमलों ने देश के सुरक्षा दावों की पोल खोल दी है. अल-कायदा से जुड़े आतंकी संगठन और तुआरेग विद्रोहियों ने मिलकर देश के कई हिस्सों पर एक साथ हमला किया. इस हमले में देश के रक्षा मंत्री सादियो कैमारा की जान चली गई. यह हमला इतना बड़ा था कि पूरी दुनिया की नजरें माली पर टिक गई हैं. 

राजधानी बामाको के पास, सोने की खदानों वाले इलाकों में और देश के अलग-अलग हिस्सों में सब जगह एक साथ हमले हुए. अल-कायदा से जुड़े आतंकी संगठन और तुआरेग विद्रोहियों ने मिलकर एक साथ कई जगहों पर हमला किया. यह हमला कई सालों में सबसे बड़ा और सबसे संगठित हमला बताया जा रहा है.

माली में एक बड़ा और खतरनाक हमला हुआ. माली के रक्षा मंत्री सादियो कामारा की JNIM के आतंकी हमले में मौत हो गई है. पश्चिम अफ्रीकी देश माली इस वक्त हिंसा की भीषण आग में झुलस रहा है। शनिवार को राजधानी बमाको सहित देश के कई शहरों में हुए समन्वित (coordinated) आतंकी हमलों ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इस हमले की सबसे दुखद और बड़ी खबर यह है कि माली के रक्षा मंत्री सादियो कैमारा की एक कार बम धमाके में मौत हो गई है। इस जानलेवा हमले में कैमारा के साथ उनकी दूसरी पत्नी और दो मासूम पोते-पोतियों ने भी दम तोड़ दिया।

फ्रांस के रेडियो चैनल RFI ने रिपोर्ट किया कि JNIM के आतंकियों ने बामाको के बाहर स्थित काटी मिलिट्री बेस पर हमला किया. यह वही जगह है जहां माली के रक्षा मंत्री सादियो कैमारा रहते थे. उनके घर पर हमला हुआ और इस हमले में उनकी मौत हो गई.

माली पश्चिमी अफ्रीका का एक देश है. यहां कई सालों से आतंकी संगठन और विद्रोही गुट सरकार के खिलाफ लड़ रहे हैं. माली में फिलहाल फौजी सरकार है यानी सेना ने सत्ता संभाली हुई है. इस सरकार के खिलाफ दो बड़े दुश्मन हैं. एक है JNIM, जो अल-कायदा से जुड़ा आतंकी संगठन है, और दूसरे हैं तुआरेग विद्रोही, जो उत्तरी माली में अपनी अलग सत्ता चाहते हैं.

पारिवारिक सूत्रों और सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, रक्षा मंत्री सादियो कैमारा पर यह हमला ‘किता’ स्थित उनके आवास पर हुआ। हमलावरों ने कार बम के जरिए उनके घर को निशाना बनाया। धमाका इतना शक्तिशाली था कि घर का एक बड़ा हिस्सा ढह गया और मौके पर ही रक्षा मंत्री व उनके परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। सादियो कैमारा माली की उस सैन्य जुंटा के प्रमुख सदस्य थे, जिसने 2020 और 2021 में तख्तापलट के जरिए सत्ता हासिल की थी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m