अनिल मालवीय, सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर में एक आदिवासी व्यक्ति 32 केवी बिजली लाइन के खंभे पर चढ़ गया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। वहीं विद्युत विभाग के कर्मचारियों में भी अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। व्यक्ति को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। यह पूरा मामला इछावर तहसील के ग्राम जमोनिया हते सिंह का बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति घरेलू विवाद से जुड़ी अपनी मांग मनवाने के लिए बिजली के खंभे पर चढ़ गया था। यह देख गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बिजली विभाग को दी। जानकारी मिलते ही विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उसे सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटे रहे, लेकिन वह अपनी बात पर अड़ा रहा। इस दौरान गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई और सभी की सांसें अटकी रहीं।

ये भी पढ़ें: काल बनकर आई काली बोलेरो: रिश्तेदारी से लौट रहे दो बाइक सवार युवकों को रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत

गौरतलब है कि घरेलू विवाद या अन्य मांगों को लेकर बिजली के खंभों और हाईटेंशन लाइनों पर चढ़ने की घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं। ऐसे कदम न केवल संबंधित व्यक्ति की जान जोखिम में डालते हैं, बल्कि विद्युत विभाग के कर्मचारियों और आसपास के लोगों के लिए भी बड़ा खतरा पैदा करते हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m