कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। शहर के बिजौली थाना क्षेत्र के वीरम गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला के अपहरण की खबर सामने आई। सूचना मिलते ही पुलिस महकमा तुरंत एक्शन में आ गया और आनन-फानन में चारों तरफ घेराबंदी शुरू कर दी गई। हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी के बाद जब हकीकत सामने आई, तो मामला अपहरण का नहीं बल्कि कुछ और ही निकला।

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी

जानकारी के अनुसार, वीरम गांव में कुछ लोगों द्वारा एक महिला को जबरन कार में ले जाते हुए देखा गया था। ग्रामीणों ने महिला के अपहरण की आशंका जताते हुए तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। महिला की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और कार का पीछा करते हुए घेराबंदी कर पांच लोगों को हिरासत में ले लिया।

हार्ट अटैक से पार्षद की मौतः राह चलते आया हृदयाघात, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

पूछताछ में सामने आई असली हकीकत

पुलिस ने पीड़ित महिला (संजू), उसके पति पुष्पेंद्र, चचिया ससुर भोगीराम, देवर संदीप, पड़ोसी कल्याण और कार चालक रामवीर को थाने लाकर जब सख्ती से पूछताछ की, तो पूरा मामला साफ हो गया। पुलिस जांच में पता चला कि यह अपहरण की वारदात नहीं, बल्कि एक गंभीर पारिवारिक विवाद था।

वीडियो बनाते समय मोबाइल में हुआ जोरदार ब्लास्टः युवक के मुंह और सीने में गंभीर चोटें,

पति से झगड़े के बाद तीन दिन से भूखी थी महिला

पूछताछ में यह बात सामने आई कि महिला का उसके पति से विवाद हुआ था, जिसके बाद से उसने पिछले तीन दिनों से खाना नहीं खाया था। महिला की हालत बिगड़ती देख और विवाद के चलते ससुराल पक्ष के लोग उसे जबरन उसके मायके छोड़ने के लिए गाड़ी से ले जा रहे थे। इसी दृश्य को देखकर ग्रामीणों को लगा कि महिला का अपहरण किया जा रहा है।

अपहरण की आशंका निकली गलत, जांच जारी

पुलिस की शुरुआती जांच और दोनों पक्षों के बयानों के बाद अपहरण की आशंका पूरी तरह से गलत साबित हुई है। फिलहाल पुलिस ने महिला की सुरक्षा सुनिश्चित कर ली है और मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि पारिवारिक विवाद को सुलझाया जा सके।

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में कमजोर पड़ा मानसून, 11% कम बारिश; 19 जुलाई से

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m