सुरेश पांडेय, सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। जयंत चौकी क्षेत्र के व्यस्त जयंत मार्केट स्थित कंचन ज्वेलर्स में दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने दुस्साहसपूर्ण डकैती को अंजाम दिया। बदमाश लगभग 500 ग्राम सोना और ढाई लाख रुपये नकद लूटकर फरार हो गए।
2 बाइकों पर 6 नकाबपोश पहुंचे थे
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 2 बाइकों पर सवार कुल 6 नकाबपोश बदमाश पहुंचे थे (इनमें 4 दुकान के अंदर घुसे और 2 बाहर पहरा दे रहे थे)। दुकान में दाखिल होने से पहले रास्ते में ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। विरोध करने पर दुकान मालिक कमलेश सोनी के सिर पर बंदूक के बट से हमला किया गया, जिससे वे घायल हो गए। एक अन्य कर्मचारी के दाहिने हाथ में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज अस्पताल में जारी है। लूटपाट के बाद बदमाश बैग में जेवरात और नकदी भरकर फरार हो गए।
18 सितंबर महाकाल भस्म आरती: चंदन, भांग और रजत मुकुट से बाबा महाकालेश्वर का श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
नाकेबदी और सीसीटीवी फुटेज की जांच
सिंगरौली की सीमा उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ से सटी होने के कारण दोनों राज्यों के सीमाई मार्गों पर सघन चेकिंग और नाकेबंदी कर दी गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जिनकी मदद से आरोपियों की पहचान की कोशिश जारी है।
आरोपियों की पहचान का दावा
एसपी के अनुसार घटना के समय आसपास के थानों (जयंत, नवानगर, विंध्यनगर) का बल अन्य कार्रवाई में व्यस्त था, जिसके चलते मौके पर पहुंचने में आंशिक विलंब हुआ। जिले में पहले हुई महाराष्ट्र बैंक डकैती और बरगवां ज्वेलरी चोरी की गुत्थी अभी पूरी तरह सुलझी भी नहीं थी कि इस सनसनीखेज वारदात ने पुलिस की कार्यप्रणाली और कानून-व्यवस्था के समक्ष गंभीर चुनौती खड़ी कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि डिजिटल साक्ष्यों और लोकल इंटेलिजेंस की मदद से आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
MP Weather Update: मानसून की विदाई से पहले मध्य प्रदेश में होगी झमाझम बारिश, 21 सितंबर तक आंधी-तूफान का अलर्ट
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



