दीपक भारद्वाज ,पलवल। पलवल के होडल क्षेत्र में ट्रक लूट की वारदात का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। करमन बॉर्डर टोल प्लाजा के पास ट्रक चालक को लिफ्ट के बहाने बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले आरोपियों ने रिमांड के दौरान न केवल इस वारदात को स्वीकार किया, बल्कि इससे पहले हुई एक और गंभीर हत्या की घटना का भी खुलासा किया है।

मामला हरियाणा के Haryana के Palwal स्थित होडल क्षेत्र का है। यहां करमन बॉर्डर टोल प्लाजा के पास 7 मई की रात ट्रक चालक मोहम्मद जैद को तीन बदमाशों ने होडल जाने के लिए लिफ्ट मांगी और ट्रक में बैठते ही उस पर हमला कर दिया।


ऐसे दिया वारदात को अंजाम
आरोपियों ने चालक को बेरहमी से पीटा, हाथ-पैर बांधकर मुंह पर टेप लगाया और ट्रक समेत ₹20,000 नकद लूट लिए। घायल चालक ने रास्ते में एक होटल पर इशारा कर किसी तरह अपनी जान बचाई, जिसके बाद आरोपी ट्रक लेकर फरार हो गए।

पुलिस ने मामले में साद और इरशाद को गिरफ्तार किया, जबकि मास्टरमाइंड वसीम को भी काबू में लिया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने इससे पहले Nuh जिले में Delhi–Mumbai Expressway पर 5/6 मई की रात एक और ट्रक चालक की हत्या कर शव फेंक दिया था और लूटपाट की थी।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूटा गया ट्रक और जेसीबी कंपनी का माल भी बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे गिरोह और इनके नेटवर्क की गहन जांच में जुटी है।